एक्सप्लोरर

WEF का ऑनलाइन दावोस शिखर सम्मेलन की हुई शुरूआत, 28 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

विश्व आर्थिक मंच के ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन की शुरुआत रविवार रात को हुई है. पांच दिवसीय इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दुनिया के अन्य शीर्ष नेता संबोधित करेंगे.

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन की शुरुआत रविवार रात को हो गई है. पांच दिवसीय इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दुनिया के अन्य शीर्ष नेता संबोधित करेंगे.

सम्मेलन की शुरुआत डब्ल्यूईएफ के संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष क्लाउस श्वाब के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने विशेष संबोधन दिया. चीन के राष्ट्रपति सोमवार को इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे. यह इस साल का पहला बड़ा वैश्विक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें 1,000 से अधिक वैश्विक नेता शामिल होंगे. इनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) व चेयरमैन, बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुख, शैक्षणिक क्षेत्र और नागरिक समाज से जुड़े दिग्गज शामिल हैं.

28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

दुनिया के ये दिग्गज कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक, पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रौद्योगिकी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. डब्ल्यूईएफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 28 जनवरी को इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. छह दिन का शिखर सम्मेलन 24 से 29 जनवरी तक चलेगा. इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पेट्रोलियम व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा उद्योग जगत के दिग्गज मसलन आनंद महिंद्रा, सलिल पारेख और शोभना कामिनेनी भी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी.

‘दावोस एजेंडा’ का दिया गया नाम 

डब्ल्यूईएफ का नियमित वार्षिक सम्मेलन इस साल मई में स्विट्जरलैंड के दावोस के बजाय सिंगापुर में होगा. वार्षिक सम्मेलन से पहले जिनेवा के संगठन को ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है. इसे ‘दावोस एजेंडा’ का नाम दिया गया है. डब्ल्यूईएफ हर साल इसी समय पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है. इसमें दुनियाभर के अमीर और ताकतवर लोग जुटते हैं.

सम्मेलन में भाग लेने वालों की सूची में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है. इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, रवि रुइया, ऋषद प्रेमजी, पवन मुंजाल, राजन मित्तल, सुनील मित्तल, अजय खन्ना, अजित गुलाबचंद, हरि एस भरतिया और संजीव बजाज भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे.

यह भी पढ़ें.

UK Corona Update: पिछले 24 घंटे में 30 हजार नए मामले आये सामने, 610 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget