एक्सप्लोरर

Russia Wagner Rebel: 'आपको धोखा दिया गया...', तख्तापलट की धमकी के बीच वैगनर ग्रुप के सैनिकों को रूस का मैसेज

Wagner Group Rebellion: रूस की प्राइवेट सेना ने विद्रोह कर दिया है. राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन वैगनर ग्रुप के चीफ के दोस्त माने जाते हैं. पुतिन ने वैगनर ग्रुप पर देश को धोखा देने का आरोप लगाया है.

Wagner Rebellion: यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के बीच रूस नई मुसीबत का सामना कर रहा है. पुतिन की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर ग्रुप बगावत पर उतर आई है. वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है. प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. इसके साथ ही वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को वैगनर समूह के लड़ाकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने उनको धोखा दिया है. टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में पुतिन ने वैगनर सेनानियों से अपने प्रतिनिधियों और कानून प्रवर्तन सेवाओं से संपर्क करने का आग्रह किया और उनकी सुरक्षा की गारंटी देने का वादा किया.

आतंकवाद विरोधी शासन लागू

समाचार एजेंसी आरआईए (RIA) ने रूस की आतंकवाद विरोधी समिति के हवाले से कहा कि वैगनर समूह द्वारा विद्रोह के बीच मॉस्को और आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शासन लागू किया जा रहा है.  इससे पहले येवगेनी प्रिगोज़िन ने कहा है कि वागनर ग्रुप के लड़ाके यूक्रेन की सीमा पार करके रूस के रोस्तोव-ऑन-डोन में शहर में घुस चुके हैं. और रूस की सेना के दक्षिणी मुख्यालय पर नियंत्रण कर लिया है.

रूसी सेना ने संभाला मोर्चा 

एक वीडियो में येवगेनी प्रिगोज़िन ने कहा है कि अगर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और जनरल वालेरी गारासिमोव अगर उनसे मिलने नहीं पहुंचते हैं तो वो मॉस्को की तरफ़ बढ़ जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं. 

पुतिन ने लगाया धोखा देने का आरोप 

वैगनर ग्रुप बगावत के बगावत के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि वैगनर ने रूस की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है. रूसी सेना को चुनौती दी है. जनता को धोखा दिया है.  गौरतलब है कि बागी होने से पहले प्रिगोझिन ने कहा था कि हम अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को मिटा देंगे. इस बीच वैगनर ग्रुप ने रूसी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: Russia Wagner Forces: पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने ही किया रूस पर हमला, जानिए घटना से जुड़े पांच अहम अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget