एक्सप्लोरर

Russia Wagner Forces: पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने ही किया रूस पर हमला, जानिए घटना से जुड़े पांच अहम अपडेट

Russia Ukraine War: रूस में तख्तापलट की धमकी देने वाला येवगेनी प्रिगोझिन कभी रेस्टोरेंट चलाया करता था लेकिन धीरे-धीरे वह पुतिन का खास बनता चला गया. आज वही तख्तापलट की धमकी दे रहा है.

Coup In Russia: रूस में वैगनर ग्रुप ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का ऐलान किया है. वैगनर ग्रुप और रूस की सेना के बीच तनाव पैदा हो गया है. रूस से जुड़े लड़ाकू समूह (वैगनर ग्रुप) के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को को सजा देने और बदला लेने की कसम खाई है. इस बीच रूस ने देश की सेना के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने वाले वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की गिरफ्तारी का आदेश दिया है. 

गौरतलब है कि रूस बीते डेढ़ वर्षों से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है और इसलिए पश्चिमी देशों ने उसको आर्थिक और सामाजिक रूप से आइसोलेट कर रखा है. वहीं अब देश के अंदर से ही कूप की खबरें आना रूस जैसे देश में अनिश्चितता के बादलों को घना कर देने वाला है, हम अपनी इस रिपोर्ट में कूप की खबरों के बीच 5 अहम अपडेट्स बताने जा रहे हैं.  

1- वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिनल ने मॉस्को के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है, उनके इस ऐलान के बाद राजधानी मॉस्को सहित कई प्रमुख रूसी शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर कहा कि सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं.

2- इससे पहले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को मॉस्को पर घातक मिसाइल हमलों से उनकी सेना को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में वैगनर ग्रुप के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए रास्ते में रूसी सेना ने भी भारी मोर्चाबंदी कर दी है. रूसी शहर रोस्तोव में रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के बीच भीषण लड़ाई की भी खबर है.

3- रूसी सुरक्षा बल सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर ग्रुप के मुख्यालय में घुस गए हैं. वैगनर प्रमुख का कहना है कि वह रोस्तोव सेना मुख्यालय के अंदर हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर के प्रिगोझिन रोस्तोव सैन्य मुख्यालय में रूस के उप रक्षा मंत्री और सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख से मिल रहे हैं. साथ ही रक्षा मंत्री शोइगु और जनरल स्टाफ के प्रमुख गेरासिमोव से मिलने की मांग कर रहे हैं. 

4- प्रिगोझिन ने ऐलान किया था कि हम मॉस्को जा रहे हैं, जो रास्ते में आएगा, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार होगा. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया, जिन्होंने दसियों, हजारों रूसी सैनिकों की जान को नष्ट कर दिया, उन्हें दंडित किया जाएगा. 

5- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन के सशस्त्र तख्तापलट के प्रयास के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है. क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन को रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और नेशनल गार्ड से लगातार इस विद्रोह की पल-पल की जानकारी मिल रही है.

ये भी पढ़ें: China-Pakistan Relation: 'ड्रैगन' ने टेररिज्म पर पाकिस्तान को दे डाली नसीहत, कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस पॉलिसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget