एक्सप्लोरर

Nuclear Test: सीटीबीटी को रद्द करने वाले कानून पर व्लादिमीर पुतिन ने किया हस्ताक्षर, क्या है ये, जानें रूस की मंशा

Russia Nuclear Test Ban Treaty: व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) को रद्द करने वाले एक कानून पर हस्ताक्षर किया.

Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (2 नवंबर) को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) को रद्द करने वाले एक कानून पर हस्ताक्षर किया. गौरतलब है कि 1996 में अपनाई गई परीक्षण प्रतिबंध संधि दुनिया में कहीं भी परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाती है. इस संधि में रूस भी शामिल था. 

बता दें कि यह संधि कभी भी पूरी तरह से लागू नहीं की गई. इस संधि को अभी तक चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, इजरायल, ईरान और मिस्र ने पूरी तरह से नहीं माना है. गौरतलब है कि पुतिन ने पिछले सप्ताह बैलिस्टिक मिसाइल अभ्यास का निरीक्षण किया था. पुतिन के निरीक्षण से पहले रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने इसे दुश्मन के लिए परमाणु हमले के लिए अभ्यास बताया था.

कॉल सुन रहा हूं: पुतिन 

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 5 अक्टूबर को पुतिन ने कहा था, ''मैं परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने के लिए कॉल सुन रहा हूं. मैं यह कहने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमें वास्तव में परीक्षण करने की जरूरत है या नहीं.''

रूस ने 6 अक्टूबर को इस संधि से बाहर आने की घोषणा की थी, जिसके बाद संधि को रद्द करने का विधेयक पिछले महीने संसद से पारित हुआ. ऐसे में पुतिन के साइन करने के साथ ही अब रूस अब इस संधि से बाहर आ गया है. अब रूस नया परमाणु परीक्षण करने के लिए स्वतंत्र है और वह संधि की शर्तों में बंधा नहीं है. यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस का यह कदम चौंकाने वाला है. 

उप विदेश मंत्री ने कहा था- मॉस्को प्रतिबंध का सम्मान करेगा

अक्टूबर की शुरुआत में उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा था कि मॉस्को प्रतिबंध का सम्मान करना जारी रखेगा और अगर अमेरिका ऐसा करेगा तो ही परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करेगा, लेकिन हाल ही में उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने नेवादा में अपने परीक्षण स्थल पर एक रासायनिक विस्फोट किया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की सरकार अफगानिस्तानियों को क्यों बाहर निकाल रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget