एक्सप्लोरर

पुतिन हुए बातचीत को तैयार तो जेलेंस्की ने दिखाए तेवर! बोले- जब US-रूस की बैठक में यूक्रेन शामिल नहीं तो कैसा समझौता

US-Russian Meeting in Saudi Arabia: सऊदी अरब में 18 फरवरी को रूसी और अमेरिकी राजनयिकों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई, लेकिन इस चर्चा में यूक्रेन के किसी भी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया.

Ukraine President on US-Russian Diplomats Meeting : रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जारी युद्ध को रोकने और सीजफायर समझौता लागू करने के प्रयास के लिए रूसी और अमेरिकी राजनयिकों ने मंगलवार (18 फरवरी) को सऊदी अरब के रियाद में बैठक कर रहें है. इसी बीच क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि अगर जरूरत पड़ती है तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने समकक्ष यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मिलने को तैयार हैं.

यूक्रेन को लेकर बातचीत में यूक्रेन ही रहा गायब

सऊदी अरब के रियाद में मंगलवार (18 फरवरी) को रूसी और अमेरिकी राजनयिकों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि यूक्रेन को लेकर हुई इस चर्चा में यूक्रेन के किसी भी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया. इस कदम पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा, “कीव ऐसे किसी भी समझौते या चर्चा को नहीं मानता जो यूक्रेन के लिए यूक्रेनी भागेदारी के बिना की गई हो.”

हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं. लेकिन उनकी यात्रा रूसी और अमेरिकी राजनयिकों की बैठक के एक दिन बाद होगी. यूक्रेनी राष्ट्रपति के प्रवक्ता सर्जी नीकीफोरोव ने कहा, “यूक्रेनी राष्ट्रपति अपनी सऊदी अरब की यात्रा के दौरान किसी रूसी या अमेरिकी अधिकारी से नहीं मिलेंगे. राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का अपने लंब समय से तय यूएई और तुर्की की यात्रा जाने से पहले सऊदी अरब में रहेंगे.”

राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की से ट्रंप की बात

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की दिशा में लगातार कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की दोनों से फोन पर बात की है. हालांकि, इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया, जब यूक्रेन को दरकिनार कर ट्रंप ने पुतिन से पहले बात कर ली और युद्ध को समाप्त करने को लेकर चर्चा की. इसके बाद ट्रंप जेलेंस्की पर सुरक्षा के बदले यूक्रेन का 50 प्रतिशत मिनरल्स अमेरिका को सौंपने का दबाव बना रहे हैं, जिसपर जेलेंस्की सहमत भी हो गए हैं.

बैठक के बावजूद रूस-यूक्रेन के हमले जारी

रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारी बैठक कर रहे हैं. लेकिन इस बीच भी दोनों देशों के बीच एक-दूसरे पर हमले जारी हैं. रूस ने ड्रोन से कीव पर हमला बोल दिया है. यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने रात भर यूक्रेन पर 176 ड्रोन से हमले किए, जिनमें से अधिकांश हमलों को नष्ट कर दिया गया.

यह भी पढे़ंः ट्रूडो की भारतीयों के खिलाफ नई साजिश! बदल डाले ये नियम, बढ़ जाएंगी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट
दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट
क्या आप भी मना रहे पहला Valentine’s Day? गलती से भी न करें ये गलती, वरना रूठ जाएगी पार्टनर
क्या आप भी मना रहे पहला Valentine’s Day? गलती से भी न करें ये गलती, वरना रूठ जाएगी पार्टनर
Embed widget