एक्सप्लोरर

पत्नी से विदा लेते नवाज शरीफ का Video Viral

जेल में बद पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में वो पाकिस्तान आने से पहले अपनी पत्नी को आखिरी विदा देते नज़र आ रहे हैं.

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अपनी पत्नी बेगम कुलसुम से आखिरी बार विदा होने के समय का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुलसुम का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया. इसके बाद यह वीडियो सामने आया है. वीडियो में भावुक दिख रहे शरीफ लंदन के एक अस्पताल में बेहोश कुलसुम से बोलते दिख रहे हैं. 11 साल की सजा काटने के लिए पाकिस्तान लौटने से पहले 12 जुलाई को उनकी यह मुलाकात हुई थी.

वीडियो में शरीफ उनसे कह रहे हैं, ‘‘आंखें खोलो, कुलसुम.’’ शरीफ, उनकी पुत्री मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. वहीं, उनकी बीमार पत्नी के निधन के बाद वो पैरोल पर उन्हें देखने जाने वाले हैं.

रावपिंडी जेल में बंद हैं नवाज, मरियम, सफदर आपको बता दें कि शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) मोहम्मद सफदर को बेगम कुलसुम के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया जाएगा. नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के जनाजे की नमाज से लेकर उन्हें दफनाए जाने तक तीनों पैरोल पर रिहा होंगे. शरीफ परिवार के तीनों सदस्य इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं.

पीएम इमरान ने ट्वीट कर जताया दुख उधर प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुलसुम के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उनके परिवार को कानून रूप से सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने लंदन में पाकिस्तान के उच्चायोग को मृतक के परिवार को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करने का निर्देश दिया है.

शरीफ परिवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में इस साल जुलाई में एक जवाबदेही अदालत ने दोषी करार दिया था. सूत्रों ने कहा है कि पैरोल दिए जाने के लिए अनुरोध करने की जरूरत होती है. कुलसुम लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उनका मंगलवार को लंदन में निधन हो गया. उनकी उम्र 68 साल थी. शरीफ परिवार ने कुलसुम का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाने का फैसला किया है. परिवार ने कहा है, ‘‘उन्हें पाकिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा.’’

देखें वो वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget