एक्सप्लोरर

US Travel Rules: भारतीय कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका का दोहरा रवैया, Covaxin लगाने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

US Travel Restrictions: वैक्सीन ना लगवाने वालों को 24 घंटे पहले की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. यात्रा के लिए विदेशी नागरिकों को दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

US Travel Rules: अमेरिका ने अपने यहां आने वाले दूसरे देशों के लोगों के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं. भारत के लिहाज से देखें तो इन नए नियमों से भारतीय कोवैक्सीन लगवाने वालों को अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी. मार्च 2020 में भारत समेत 33 देशों के नागरिकों पर कोरोना के डर से अमेरिका ने पाबंदियां लगाई थीं.

कुछ कोरोना के घटते केस और कुछ दुनिया में बढ़ते वैक्सीनेशन की वजह से अमेरिका के मन में खौफ कुछ कम हो गया है. बाइडन ने नए कानून पर दस्तखत कर दिए हैं जिसके तहत वैक्सीन के दोनों डोज लिए अमेरिकी यात्रियों को तीन दिन पहले की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. वैक्सीन ना लगवाने वालों को 24 घंटे पहले की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. यात्रा के लिए विदेशी नागरिकों को दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा. सिर्फ विशेष परिस्थितियों में इससे छूट दी जाएगी.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्रिंस ने कहा- 8 नवंबर से, विदेश से अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों को प्लने में चढ़ने से पहले टीकाकरण का सबूत यह नीति सार्वजनिक स्वास्थ्य को सबसे पहले रखती है. भारत के लिए ये फायदे की बात इसलिए है क्योंकि भारत उन 33 देशों में शामिल था जिन्हे कोरोना प्रभावित मान कर उसके यात्रियों का अमेरिका आना सीमित कर दिया गया था. अब तक अमेरिका ने देशों के आधार पर प्रतिबंध लगाया था अब नियमों का आधार वैक्सीन कर दिया गया है.

चीन तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों का शुरू करेगा टीकाकरण

चीन में अब तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे. चीन में करीब 76 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और सरकार कोविड के बढ़ते मामलों पर काबू के लिए विभिन्न सख्त कदम उठा रही है. हाल के दिनों में कम से कम पांच प्रांतों में स्थानीय और प्रांतीय स्तर की सरकारों ने नोटिस जारी कर घोषणा की थी कि तीन से 11 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाने की आवश्यकता होगी.

चीन में टीकाकरण अभियान का दायरा ऐसे समय बढ़ाया जा रहा है जब देश के कुछ हिस्सों में नए मामलों ​​​​पर काबू के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं. काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसू ने कोविड के मामले मिलने के बाद सोमवार को सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया. आंतरिक मंगोलिया के कुछ हिस्सों में लोगों को कोरोना के प्रकोप के कारण घरों में ही रहने का आदेश दिया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में स्थानीय संक्रमण के 35 नए मामलों का पता चला है जिनमें से चार गांसू से हैं. अन्य 19 मामले मंगोलिया के आंतरिक हिस्सों में मिले हैं.

चीन ने 1.4 अरब की आबादी में 1.07 अरब लोगों का पूर्ण टीकाकरण करते हुए स्थानीय संक्रमण के मामलों पर काबू पा लिया है. चीनी सरकार यात्रियों के माध्यम से अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार और फरवरी में आयोजित बीजिंग ओलंपिक से पहले बड़े पैमाने पर टीकाकरण को लेकर चिंतित है. ओलंपिक खेलों के दौरान आने विदेशी दर्शकों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ ही भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी बाहर के लोगों से अलग रहना होगा.

ये भी पढ़ें:

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दी कोविड-19 रोधी टीके की 107 करोड़ से ज्यादा खुराकें, वैक्सीनेशन अभियान में आएगी तेजी

इस राज्य में घर जाकर लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, जानें क्या है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
खामनेई के जनाजे में जाकर शहबाज ने की बड़ी भूल? US की आखों में चुभा पाक, अब ट्रंप लगाएंगे क्लास
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget