एक्सप्लोरर

Cluster Bomb: बढ़ सकती है रूस की मुसीबत! विरोध के बावजूद यूक्रेन को क्लस्टर बम देने जा रहा अमेरिका

Russia Ukraine War: अमेरिका में बहस छिड़ी हुई थी कि क्या यूक्रेन को 100 से ज्यादा देशों में प्रतिबंधित क्लस्टर बम प्रदान किए जाएं या नहीं. जिसपर अब बाइडेन सरकार ने मोहर लगा दी है.

Cluster Bomb To Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 500 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा निकल नहीं पाया है. अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की मदद के दम पर यूक्रेन मैदान में टिका हुआ है. ऐसे में शुक्रवार का दिन यूक्रेन के लिए बेहद खास रहा. दरअसल, अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 800 मिलियन डॉलर के सुरक्षा पैकेज तहत यूक्रेन को  क्लस्टर बम भेजेगा.

गौरतलब है कि यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता पैकेज को लेकर अमेरिका में बहस छिड़ी हुई थी कि क्या यूक्रेन को 100 से ज्यादा देशों में प्रतिबंधित क्लस्टर बम प्रदान किए जाएं या नहीं. जिसपर अब बाइडेन सरकार ने मोहर लगा दी है. अमेरिका के इस फैसले से यूक्रेन गदगद है. और यूक्रेन का दावा है कि अमेरिका के इस कदम से रूसी बलों पर असाधारण मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा .

यूक्रेन को नया सैन्य सहायता पैकेज देगा अमेरिका 

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन को एक नया सैन्य सहायता पैकेज अमेरिका की तरफ से मुहैया कराया जा रहा है. इस पैकेज में क्लस्टर बम भी शामिल हैं. बता दें कि रूस के साथ जारी जंग में यूक्रेन के लिए ये खास बम बेहद ही कारगर साबित हो सकते हैं. शुक्रवार को सुलीवन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अकेला नहीं छोड़ेगा और यूक्रेन ने भी वादा किया है कि वह क्लस्टर बम का इस्तेमाल साधवानीपूर्वक करेगा.  

बाइडेन सरकार के लिए थीं मुश्किलें 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन सरकार के लिए यह बेहद ही कठिन निर्णय था. इस बात को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी खुद स्वीकार किया है. बाइडन ने सीएनएन से बातचीत के दौरान कहा है कि यह मेरी ओर से लिया गया बेहद कठिन निर्णय था. हालांकि, मैंने अपने सहयोगियों के साथ इस पर चर्चा की. यूक्रेनियों के पास गोला-बारूद खत्म हो रहा है. जिसके बाद यह फैसला लिया गया .

मेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने व्हाइट हाउस में कहा कि हम क्लस्टर बम के खतरों को जानते हैं. इसीलिए हमने इस फैसले को तब तक टाले रखा, जब तक हम ऐसा कर सकते थे. लेकिन अब यूक्रेन को मदद की जरुरत थी. वहां जनहानि होने की अधिक आशंका है. ऐसे में यह कठोर फैसला लेना पड़ा .

क्या होते हैं क्लस्टर बम

दरअसल, ये बेहद ही खतरनाक तरह के बम माने जाते हैं, जो एक साथ सैंकड़ों छोटे-छोटे बमों से बनते हैं. फटने पर ये बड़े इलाके में फैल जाते हैं और अधिक संख्या में लोगों को घायल करते हैं. यही वजह है कि कई देश क्लस्टर बम के इस्तेमाल से परहेज करते हैं. 

ये भी पढ़ें: Japan Nursing Sector: जापान में 27 फीसदी नर्सिंग सेक्टर हो सकता है दिवालिया, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गर्मी से 4 लाख मौतों का अंदाजा और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?
एल नीनो से भयंकर गर्मी और आर्कटिक जैसी ठंड एक साथ! लंदन के मौसम में क्या ‘बिजार’ हो रहा?
Explained: इजराइल में कैसे 'किंगमेकर' बने 20% अरब अल्पसंख्यक, सरकार बनाने में निभाएंगे अहम रोल
Explained: इजराइल में कैसे 'किंगमेकर' बने 20% अरब अल्पसंख्यक, सरकार बनाने में निभाएंगे अहम रोल
जेडी वेंस ने ईरान के बड़े अधिकारी को लिखी चिट्ठी, क्या अमेरिकी ने बदल दिया हमले का प्लान?
जेडी वेंस ने ईरान के बड़े अधिकारी को लिखी चिट्ठी, क्या अमेरिकी ने बदल दिया हमले का प्लान?
Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget