एक्सप्लोरर

अमेरिका का बयान कहा- रूस 2020 राष्ट्रपति चुनाव में कर सकता है हस्तक्षेप

गृह सुरक्षा मंत्रालय ने का कहना कि रूस 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशियों और उनके चुनाव प्रचार अभियान को चोरी-छिपे सलाह देकर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है.

वाशिंगटन:  अमेरिका में गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई ने राज्यों को इस साल की शुरुआत में आगाह किया था कि रूस 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है. संवाद समिति एपी को मिले दस्तावेजों (मेमो) से यह जानकारी सामने आई है. 3 फरवरी के इस दस्तावेज में उन युक्तियों का ब्योरा नहीं दिया गया है जिनका प्रयोग अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार रूस इस साल के चुनाव में हस्तक्षेप के लिए कर सकता है. इनमें प्रत्याशियों और चुनाव अभियान को गोपनीय सलाह देना भी शामिल है.

इसमें कहा गया कि अधिकारियों ने, “अमेरिका के खिलाफ रूस के इस प्रयास पर पहले गौर नहीं किया” लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी एक शक्तिशाली कारोबारी के लिए काम करने वाले राजनीतिक रणनीतिकार कई अफ्रीकी देशों में राजनीतिक प्रचार अभियान में शामिल रहे हैं. ज्ञापन में रेखांकित किया गया है कि कैसे ट्रंप प्रशासन के अधिकारी अमेरिकी चुनाव में रूस की ओर से भविष्य में किए जाने वाले हस्तक्षेप को लेकर लगातार आगाह करते रहे हैं. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2016 में डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन पर मिली अपनी जीत में क्रेमलिन की संलिप्तता से इनकार करते रहे हैं.

यह मेमो कोरोना वायरस प्रकोप से पहले तैयार किया गया था इसलिए इसमें उन बातों का जिक्र नहीं है कि वैश्विक महामारी उन युक्तियों को कैसे प्रभावित कर सकती है जिनका प्रयोग रूस चुनाव में हस्तक्षेप के लिए कर सकता है. गृह सुरक्षा मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने इसपर तत्काल टिप्पणी नहीं की और एफबीआई की प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से ही इनकार कर दिया. 2020 के अमेरिकी चुनाव से पहले रूस की संभावित युक्तियां शीर्षक वाले इस दस्तावेज में किसी विशेष प्रत्याशी या अभियान का जिक्र नहीं है जिसको रूस मदद देने की कोशिश कर सकता है.

ये भी पढ़े.

अमेरिका ने कोरोना वायरस को लेकर कोई सबूत नहीं दिए- संयुक्त राष्ट्र

न्यू यॉर्क: भारतीय मूल की वकील को राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल कोर्ट में जज बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget