एक्सप्लोरर

अमेरिका ने 5 करोड़ 60 लाख भारतीय लोगों को कोविड-संबंधी हेल्थ ट्रेनिंग में की मदद- व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को जारी अपने बताया कि किस तरह से अमेरिका ने 5 करोड़ 60 लाख भारतीय लोगों को कोविड-संबंधी हेल्थ ट्रेनिंग में मदद की है.

पीएम नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने कल अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की. दुनिया के दो शीर्ष नेताओं के बीच हुई इस बैठक में भारत और अमेरिका के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर कई अहम मुद्दों पर भी बात हुई. इसी बीच व्हाइट हाउस ने शुक्रवार एक बयान जारी करते हुए बताया है कि किस तरह से अमेरिका ने 5 करोड़ 60 लाख भारतीय लोगों को कोविड-संबंधी हेल्थ ट्रेनिंग में मदद की है. साथ ही बयान में कहा गया है कि अमेरिका पिछले 50 साल से भी लंबे समय से भारत में पब्लिक हेल्थ के मुद्दों पर सरकार के साथ मिलकर काम करता आ रहा है. 

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा, यूएस एजेंसी फ़ॉर इंटरनेशनल डिवेलपमेंट (USAID) ने कोविड महामारी के इस दौर में करोड़ों भारतियों को इससे संबंधित हेल्थ ट्रेनिंग, वैक्सीन को लेकर जानकारी और इसके इलाज के लिए जरुरी स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए हैं. साथ ही बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कैसे पिछले 50 साल से भी ज्यादा वक्त से यूएस सेंटर्स फ़ॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (CDC) भारत के सरकारों के साथ मिलकर उसकी पब्लिक हेल्थ की जरूरतों पर काम करता आ रहा है.  

CDC ने मार्च 2020 से अब तक दिए 118 करोड़ रुपये

व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, "CDC ने मार्च 2020 से अब तक इस कोरोना महामारी के दौरान भारत में लगभग 118 करोड़ रुपये (16 मिलियन डॉलर) अलग अलग कामों के लिए जारी किए हैं. इस रकम का इस्तेमाल यहां कोविड के खिलाफ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और इसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए किया गया है."  

साथ ही इस बयान के मुताबिक, "पिछले कुछ साल में यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) ने ऐसे लगभग 200 रिसर्च अवॉर्ड्स की फंडिंग की है जिसमें भारत भी उसका पार्ट्नर था. पिछले पांच सालों में NIH की फ़ंडिंग वाली रिसर्च स्टडी में भारत के रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की संख्या 100 से बढ़कर 200 से ज़्यादा की संख्या तक पहुंच गई है."

यह भी पढ़ें 

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4.30 बजे होगा चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरों को मिल सकती है जगह

असम हिंसा: राहुल गांधी का सरकार पर तंज, कहा- अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget