एक्सप्लोरर

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4.30 बजे होगा चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Punjab Cabinet Expansion: जानकारी के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी जा सकती है. इसके साथ ही अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है.

चंडीगढ़: पंजाब में कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. पंजाब में मंत्री मंडल का विस्तार कल यानी रविवार शाम साढ़े चार बजे होगा. आज मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात कर शपथग्रहण का वक्त मांगा था. जानकारी के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी जा सकती है. इसके साथ ही अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है.

इन नए चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
जिन नए चेहरों को मौका दिया जा सतकता है उनमें परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, कुलजीत सिंह नागर, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग का नाम शामिल है.

कैप्टन सरकार के इन मंत्रियों को मिल सकता है मौका
जिन्हें दोबारा मौका मिल सकता है उनमें सुखजिंदर रंधावा (उपमुख्यमंत्री), ओपी सोनी (उपमुख्यमंत्री), मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिन्द्रा, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, रजिया सुल्ताना, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी और विजय इंदर सिंगला का नाम शामिल है.

राहुल गांधी के घर हुई थी हाई लेवल मीटिंग
पंजाब में कैबिनेट को लेकर गुरुवार को पंजाब में कैबिनेट को लेकर राहुल गांधी के घर रात 10 बजे से 2 बजे तक मंथन चला था. इस हाईलेवल मीटिंग में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद थे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर आलाकमान चुप
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी खासतौर पर कैबिनेट गठन पर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाए गए हैं. ये मीटिंग उस वक्त हो रही है जब कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार पार्टी हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर हमलावर हैं. हाईकमान जानता है कि अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाने से गलत संदेश जा सकता है. इसलिए राहुल-प्रियंका को अनुभवहीन बताने वाले बयान पर पार्टी ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Joe Biden Meeting: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बैठक जारी, कई अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा

PM Modi US Visit: अमेरिका में पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और साथी क्वाड नेताओं को दिए खास तोहफे, जानिए इनके मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-बिहार में लाठीचार्ज, लिचिंग, सभी मामले सुनेगा SC, बनाएगा SOP
दिल्ली-बिहार में लाठीचार्ज, लिचिंग, सभी मामले सुनेगा SC, बनाएगा SOP
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget