एक्सप्लोरर

Israel-Palestine War: अमेरिका-सऊदी की डिफेंस डील ने कैसे करवा दी मिडिल ईस्ट में जंग? इजरायल पर हमास के हमले की ये है वजह

Israel-Palestine Conflict: इजराइल और फलस्तीन के बीच जिस तरह से जंग छिड़ी है. उसने सभी को हैरान करके रख दिया है. मगर इसके पीछे एक बड़ा खेल चल रहा है.

Israel-Palestine: मिडिल ईस्ट पिछले कुछ महीनों में शांति की ओर लौट रहा था, मगर तभी हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया. इस हमले ने एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल मचा दी है. जिस गुटबाजी के खत्म होने के आसार नजर आ रहे थे, वो अब फिर से मजबूत हुआ है. हमास के हमले के बाद सभी अरब मुल्कों ने एक सुर में इजराइल की निंदा की है. सऊदी अरब, जॉर्डन, कतर, ओमान, यूएई समेत खाड़ी के लगभग सभी देश एक साथ नजर आए. 

दरअसल, इस हमले को लेकर कहा जा रहा है कि ये बेहद ही सोची समझी चाल के तहत अंजाम दिया गया है. हाल के दिनों में इजराइल के साथ अरब मुल्कों के रिश्ते सामान्य हो रहे थे. अगर ऐसा होता, तो फिर फलस्तीन के लिए आवाज उठाने वाला कोई नहीं बचता. ऊपर से ऐसा होने पर ईरान को भी घाटा था, क्योंकि वह खाड़ी में अलग-थलग पड़ जाता. यही वजह है कि हमास के हमले के बाद उसके समर्थन में आवाज उठाने वाले पहले मुल्कों में ईरान शामिल रहा है.  

अमेरिका-सऊदी अरब के रक्षा समझौते के चलते हुए हमला!

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सऊदी अरब और इजराइल के बीच रिश्ते सामान्य करवाने में जुटा हुआ है. इसके बदले में सऊदी अरब को अमेरिका के साथ एक रक्षा समझौता करने का मौका मिलता. ऐसा होने पर सऊदी अरब और ईरान के बीच सुलह के दरवाजे भी बंद हो जाते, क्योंकि तेहरान वाशिंगटन के खिलाफ रहा है. अगस्त में ही सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाह्यान से मुलाकात की थी.  

सऊदी अरब अगर इजराइल के करीब जाता है, तो इससे ईरान संग उसके सुधर रहे रिश्ते पटरी से उतरते ही. साथ ही साथ फलस्तीन का मुद्दा भी ठंडे बस्ते में चला जाता. ईरान फलस्तीन का कट्टर समर्थक रहा है. ऐसा ही कुछ हाल बाकी के अरबों मुल्कों का भी रहा है. मगर हमास और फलस्तीनी चरमपंथी समूह ऐसा किसी भी हालत में होने नहीं देना चाहते हैं. माना जा रहा है कि इसी के चलते हमास ने इजराइल को निशाना बनाया, ताकि फिर से फलस्तीन के लिए आवाज बुलंद हो सके. 

फलस्तीन को नजरअंदाज नहीं कर सकते अरब मुल्क

हमास के हमले ने एक बात साफ कर दी है कि अगर मिडिल ईस्ट में इजराइल को सुरक्षा की जरूरत है, तो फिर फलस्तीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हमास के नेता इस्माइल हानियाह ने भी कहा कि अरब मुल्कों ने इजराइल के साथ शांति के लिए जितने भी समझौते किए हैं, वो इस संघर्ष को खत्म नहीं करेंगे. हिजबुल्ला से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस हमले के जरिए सऊदी अरब को भी मैसेज दिया गया है, वो फलस्तीन को नहीं भूल सकता है. 

यह भी पढ़ें: 'रेत का किला है आयरन डोम...', फलस्तीन के समर्थन में ईरान, जानिए ईरानी मीडिया में इजराइल पर क्या लिखा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget