एक्सप्लोरर

US Presidential Debate 2024 : प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन और ट्रंप ने क्या कहा, 10 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी बहस

US Presidential Debate 2024 : राष्ट्रपति पद के लिए पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट अटलांटा शहर में हुई. यह डिबेट जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 90 मिनट तक चली.

US Presidential Debate 2024 : पांच नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव प्रस्तावित हैं. चुनावी रैलियों में ट्रंप और जो बाइडेन एक दूसरे पर हमेशा हमलावर दिखे थे, यही रूप प्रेसिडेंशियल डिबेट में भी देखने को मिला. शुक्रवार (28 जून) को राष्ट्रपति पद के लिए पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट अटलांटा शहर में हुई. यह डिबेट राष्ट्रपति और डेमोक्रेट नेता जो बाइडन और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के बीच 90 मिनट तक चली. इस बहस में किस नेता ने क्या कहा...दस पॉइंट में पढ़ें...

  • बहस की शुरुआत सबसे पहले महंगाई के मुद्दे पर हुई. महंगाई की बात आते ही जो बाइडेन ने ट्रंप की तरफ बात को घुमा दिया और कहा कि उन्होंने बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था सौंपी थी.
  • इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उनके शासनकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत थी. बाइडेन ने कहा कि ट्रंप ने अमीरों को फायदा पहुंचाया. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं के लिए इतिहास में सबसे ज्यादा टैक्स कटौती की.
  • डिबेट में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के लौटने और कोरोना महामारी के दौरान सरकार के रवैये पर भी बात हुई. इस पर बाइडेन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में लड़ ही रही थी. 
  • ट्रंप ने कहा कि उनका प्लान ताकत के साथ अफगानिस्तान से बाहर निकलने का था. जब बाइडेन वहां से निकले तो वो देश के इतिहास के लिए सबसे शर्मनाक पल था.
    कोरोना महामारी को लेकर बाइडेन ने कहा कि उस वक्त सब कुछ एक कुव्यवस्था में बदल गया था. ट्रंप ने इस पर भी जवाब दिया और कहा कि हम कोरोना महामारी की चपेट में आ गए और जब ऐसा हुआ तो हमने जरूरत के हिसाब से पैसे खर्च किए, ताकि मंदी के दौर में न चले जाएं. सब कुछ बेहतरीन था.
  • डिबेट में जो बाइडेन ने दावा किया कि एक दशक में वे अकेले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनके कार्यकाल में दुनिया में कहीं भी उनके किसी भी सैनिक की मौत नहीं हुई है. बीबीसी वेरिफाई के मुताबिक, बाइडेन का यह दावा झूठ है, क्योंकि इसी साल जनवरी में जॉर्डन के अंदर एक ड्रोन हमले में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से बाहर निकलते वक्त काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले में 13 सैनिक मारे गए थे. डिफेंस केजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लड़ाई के दौरान 65 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे.
  • डिबेट में राष्ट्रपति बाइडेन ने उस हश मनी मामले का भी जिक्र किया, जिसमें ट्रंप को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने दोषी करार दिया है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 में एक स्कैंडल से बचने के लिए पूर्व पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के बदले गुप्त रूप से पैसों का भुगतान किया था.
  • बाइडेन ने कहा कि सिर्फ एक ही व्यक्ति है जो सजायाफ्ता अपराधी है और फिलहाल मैं उसे ही देख रहा हूं. बाइडेन ने कहा कि ट्रंप एक नैतिक व्यक्ति नहीं हैं, हालांकि ट्रंप ने बाइडेन के इस आरोप को खारिज कर दिया.
  • पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजराइल को अपना काम खत्म करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाइडेन एक फिलिस्तीनी की तरह हो गए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति उनके बीच अलोकप्रिय हैं. ट्रंप ने यूक्रेन के लिए अमेरिकी मदद का मुद्दा एक बार फिर उठाया. उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों ने अमेरिका की तुलना में कम खर्च किया है.
  • बाइडेन से पूछा गया कि वे इजराइल-हमास युद्ध को खत्म करवाने के लिए क्या करेंगे?  इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमास युद्ध खत्म नहीं करना चाहता. इजराइल के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि हमास को खत्म कर दिया जाना चाहिए. 
  • इमिग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप ने जवाब दिया कि जो बाइडेन की इमिग्रेशन पॉलिसी और ओपन बॉर्डर वाले दृष्टिकोण ने देश भर में अपराध दर में बढ़ोतरी में भूमिका निभाई है, इसलिए देश में रह रहे अधिकतर प्रवासियों को बाहर निकालना होगा, क्योंकि वे हमारे देश को नष्ट करने जा रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज, परिवार बोला- सच देखकर रोएगी दुनिया
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज, परिवार बोला- सच देखकर रोएगी दुनिया
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात

वीडियोज

Crime News : गैंग्स ऑफ पटना...वो खूनी घटना | sansani
Moradabad News: मुरादाबाद में बीजेपी नेता का स्टंट..चढ़ा रील बनाने का भूत | UP Hindi News
America Attack on Iran : ईरान पर आया बड़ा संकट अमेरिका करेगा हमला !
Charcha With Chitra: किसकी होगी BMC? महायुति VS महाविकास अघाड़ी पर श्रीकांत शिंदे ने क्या बताया?
Chitra Tripathi: नशे में धुत रईसजादों की रेस ने ली मासूमों की जान! | Janhit | ABP | Jaipur

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज, परिवार बोला- सच देखकर रोएगी दुनिया
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज, परिवार बोला- सच देखकर रोएगी दुनिया
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
आदित्य अशोक का डेब्यू! पहले वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आदित्य अशोक का डेब्यू! भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
9 साल बाद दुकान में बॉयफ्रेंड को देख उड़ गए गर्लफ्रेंड के होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यार भरा सरप्राइज वीडियो
9 साल बाद दुकान में बॉयफ्रेंड को देख उड़ गए गर्लफ्रेंड के होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यार भरा सरप्राइज वीडियो
Whatsapp Founders: मार्क जुकरबर्ग से पहले कौन थे व्हाट्सऐप के मालिक, किस धर्म से है उनका वास्ता?
मार्क जुकरबर्ग से पहले कौन थे व्हाट्सऐप के मालिक, किस धर्म से है उनका वास्ता?
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget