एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: क्या जिनपिंग के जी20 में नहीं आने से बाइडेन नाराज? चीनी प्रधानमंत्री से बनाएंगे दूरी

G20 Summit in India: अमेरिका के राष्ट्रपति चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग से मुलाकात नहीं करने वाले हैं. माना जा रहा है कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत नहीं आने से नाराज हैं.

G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से नाराज चल रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि वह जी20 शिखर सम्मेलन में चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग से मिलना नहीं चाहते हैं. दरअसल, भारत में हो रहे जी20 सम्मेलन में जिनपिंग हिस्सा लेने नहीं आ रहे हैं. उनकी जगह प्रधानमंत्री ली क्यांग दिल्ली आ रहे हैं. जिनपिंग के इस फैसले के बाद बाइडेन ने कहा था कि वह चीनी राष्ट्रपति के जी20 में नहीं आने से खासा निराश हैं. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जैक सुलिवन ने वाशिंगटन डीसी में मीडियाकर्मियों से जी20 सम्मेलन के एजेंडे को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'इस बार राष्ट्रपित बाइडेन के चीनी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है.' बाइडेन अमेरिका से रवाना हो चुके हैं और वह आज शाम तक भारत पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है. 

क्या जिनपिंग से नाराज हैं बाइडेन? 

दरअसल, बाइडेन और जिनपिंग के बीच आखिरी मुलाकात पिछले साल इंडोनेशिया में जी20 बैठक के दौरान हुई थी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह दिल्ली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भी मिल सकते हैं. हालांकि, चीन की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रपति जिनपिंग जी20 में हिस्सा लेने नहीं आ पाएंगे. उनकी जगह प्रधानमंत्री ली क्यांग दिल्ली आएंगे, जो जी20 में चीन का प्रतिनिधत्व करेंगे. बाइडेन चीन के राष्ट्रपति के भारत नहीं आने के फैसले से निराश दिखाई दिए थे. 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही कहा था, 'मैं उदास हूं, लेकिन मैं उनसे जल्द ही मुलाकात करूंगा.' मगर ये नहीं बताया था कि वह जिनपिंग से कब मुलाकात करने वाले हैं. हालांकि, जिस तरीके से उन्होंने इस बात को कहा था कि उससे ऐसा अंदाजा लगाया गया कि कहीं वह जिनपिंग से नाराज तो नहीं हो गए हैं. ऊपर से अब नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जैक सुलिवन ने जिस तरह से चीनी प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं करने वाली बात की है, उससे तो ऐसा ही लग रहा है. 

राष्ट्रपति के तौर पर बाइडेन का पहला भारत दौरा

जो बाइडेन जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से उन्होंने भारत का दौरा नहीं किया था. हालांकि, वह वैश्विक मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते रहे हैं. उन्होंने जून में ही व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी भी की थी. राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन पहली बार भारत आ रहे हैं. उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन भी भारत आने वाली थीं, मगर कोरोना संक्रमित होने की वजह से वह नहीं आ रही हैं. भारत 9 से 10 सितंबर तक जी20 की मेजबानी कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग क्यों नहीं आ रहे भारत, क्या खुद की इस 'गलती' से छिपा रहे मुंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget