एक्सप्लोरर

G20 Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग क्यों नहीं आ रहे भारत, क्या खुद की इस 'गलती' से छिपा रहे मुंह?

Xi Jinping G20 Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में हो रहे जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं. आइए उन वजहों के बारे में जानते हैं, जिनकी वजह से उन्होंने सम्मेलन से दूरी बनाई है.

India G20 Summit: भारत इस साल जी20 शिखर सम्मेलन की 18वीं बैठक का आयोजन कर रहा है. पिछले साल अध्यक्षता मिलने के बाद ही जी20 बैठक को लेकर तैयारियां चल रही हैं. जब से भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली है, तब से चीन बहुत परेशान था. भले ही वह खुल कर कुछ ना कह पाए. इसका अंदाजा कुछ यूं लगाया जा सकता है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में 9 से 10 सितंबर तक होने वाली जी20 बैठक में हिस्सा लेने के लिए नहीं आ रहे हैं. 

रॉयटर्स के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अगले हफ्ते भारत में होने वाली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने की संभावना है. कहा जा रहा है कि जिनपिंग की जगह प्रधानमंत्री ली कियांग जी20 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. हालांकि, इन सबके बीच जिनपिंग की एक 'गलती' की चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि उसके चलते ही शायद वह भारत नहीं आ रहे हैं. आइए इस गलती के अलावा उन सभी वजहों के बारे में जानते हैं, जिनके चलते जिनपिंग भारत आने से बच रहे हैं. 

क्या है जिनपिंग की 'गलती'? 

दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से ठीक 12 दिन पहले चीन ने अपना एक नया नक्शा जारी किया. इस नक्शे में भारत के अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपने पड़ोसी देशों के कुछ द्वीपों को भी अपना हिस्सा बता दिया है. इसके अलावा ताइवान को भी चीन के हिस्से के रूप में दिखाया गया है. चीनी नक्शे की रिलीज होने की टाइमिंग को जिनपिंग की 'गलती' के तौर पर देखा जा रहा है.

जैसे ही चीन का नक्शा सामने आया, वैसे ही भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. भारत ने कहा कि चीन के दावों को सिरे से खारिज किया जाता है, क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है. भारत ने कड़े शब्दों में कहा कि चीन के इस तरह के कदम रिश्तों को जटिल बना देते हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तो चीन के कदम को बेहुदा करार दिया. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के इलाके को अपने नक्शे पर दिखाकर उन्हें अपना बताना चीन की पुरानी आदत है. चीन पहले भी ऐसा कर चुका है.

अब बात करते हैं कि क्यों चीनी नक्शे का जारी होना जिनपिंग की 'गलती' है. नक्शे पर सवाल उठाने वाले देशों में सिर्फ भारत ही नहीं है, बल्कि फिलीपींस, मलेशिया और ताइवान भी चीन की इस हरकत पर आगबबूला हैं. वहीं, जिनपिंग को मालूम था कि अगर वह जी20 में हिस्सा लेने आएंगे, तो भारत 20 मुल्कों के अलावा सम्मेलन में शामिल होने आए बाकी के देशों के सामने ही उनकी इस हरकत को लेकर सवाल कर सकता है. शायद इस वजह से जिनपिंग ने अपना मुंह छिपाया है.

बीबीसी के मुताबिक, ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीमा पर तनाव कम करने पर बात हुई. लेकिन फिर ब्रिक्स से लौटते ही नया नक्शा जारी हो गया. जिनपिंग को मालूम था कि अगर वह भारत आएंगे, तो इस नक्शे पर पीएम मोदी सीधे उनसे सवाल कर सकते हैं. जी20 में शामिल पश्चिमी मुल्क भी जिनपिंग को नक्शे को लेकर घेर सकते थे. यही वजह है कि शायद उन्होंने जी20 में नहीं आने का फैसला किया है. 

क्या इन वजहों से भी नहीं आ रहे जिनपिंग?

चीन का नक्शा ही एकमात्र ऐसी चीज नहीं है, जिसकी वजह से जिनपिंग भारत नहीं आ रहे हैं. जबसे भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली है, तब से ही चीन के पेट में दर्द हो रहा है. वह लगातार जी20 बैठकों में अडंगा लगाने की कोशिश कर रहा है. इस साल 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश और फिर 22-24 मई को जम्मू-कश्मीर में हुई जी20 की बैठक से भी चीन नदारद रहा. इससे संकेत मिल गए थे कि राष्ट्रपति जिनपिंग भारत को मिली जी20 की अध्यक्षता से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. 

ड्रैगन की बौखलाहट का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि जब जी20 के मोटो को जारी किया गया, तो उस पर भी चीन को आपत्ति थी. भारत में हो रहे जी20 सम्मेलन का मोटो 'वसुधैव कुटुंबकम्' है जिसका अर्थ होता है, 'दुनिया एक परिवार है'. चीन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोटो में संस्कृत भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो कि संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा नहीं है. उसने कहा कि मोटो में गैर संयुक्त राष्ट्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. 

वहीं, भारत में जी20 की बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी जैसे मुल्क शामिल हो रहे हैं. सभी पश्चिमी मुल्कों ने एक सुर में यूक्रेन युद्ध पर रूस की आलोचना की है. मगर चीन इस मसले पर चुप रहा है. जिनपिंग को मालूम था कि अगर वह जी20 में शामिल होंगे, तो उनसे यूक्रेन युद्ध पर भी सवाल किया जाएगा. ऊपर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में नहीं आ रहे हैं. ऐसे में यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी मुल्कों के सवाल दागते तो उनका जवाब अकेले जिनपिंग को ही देना पड़ता. 

यह भी पढ़ें: ताइवान पर भारत ने ऐसा क्या किया कि 'बिलबिलाया' चीन? दे दी भारत को 'धमकी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
कब गिर जाएगी ईरान की सरकार? मोसाद के चीफ ने युद्ध शुरू होने से पहली ही कर दी थी भविष्यवाणी
कब गिर जाएगी ईरान की सरकार? मोसाद के चीफ ने युद्ध शुरू होने से पहली ही कर दी थी भविष्यवाणी
अमेरिका-ईरान बातचीत की मेजबानी करेगा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ ने किया खुलासा, जानें युद्ध पर क्या कहा
अमेरिका-ईरान बातचीत की मेजबानी करेगा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ ने किया खुलासा, जानें युद्ध पर क्या कहा
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget