एक्सप्लोरर

अमेरिका ने येरुशलम को दी इजरायल की राजधानी की मान्यता, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देशों का विरोध

डॉनल्ड ट्रंप इस फैसले को फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संबंधों को सुधारने का एक प्रयास बता रहे हैं लेकिन कई देश इस फैसले से नाराज हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने येरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी है. अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से येरुशलम शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है. डॉनल्ड ट्रंप के इस एलान के बाद ब्रिटेन, जर्मनी समेत अरब जगत के नेताओं ने विरोध जताया है. ट्रंप ने चुनावों के दौरान किया था वादा डॉनल्ड ट्रंप ने एलान किया, ‘’हम अमेरिकी राजदूत को जेरूसलेम में पुर्नस्थापित करने की घोषणा करते हैं और जेरूसलेम को इजरायल की राजधानी घोषित करते हैं.’’ बता दें कि डॉनल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी वादे में येरुसलेम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने का वादा किया था. यूरोप और खाड़ी देशों में मची हलचल डॉनल्ड ट्रंप के इस फैसले के बाद यूरोप और खाड़ी देशों में हलचल मच गई है. आठ देशों ने तत्काल बैठक बुलाई है. जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल और ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे ने इस फैसले का विरोध किया है. क्या है येरुसलेम की मान्यता? येरुसलेम धार्मिक तौर पर यहूदी, मुस्लिम और ईसाई तीनों ही धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यहां स्थित अल अक्सा मस्जिद को मुसलमान बेहद पवित्र मानते हैं और ईसाईयों की मान्यता है कि येरुसलेम में ही ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. यहां मौजूद टेंपल माउंट यहूदियों के लिए पवित्र जगह है. हांलाकि येरुसलेम को फिलिस्तीन भी अपने भविष्य के राष्ट्र की राजधानी बताता है. डॉनल्ड ट्रंप इस फैसले को फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संबंधों को सुधारने का एक प्रयास बता रहे हैं लेकिन कई देश इस फैसले से नाराज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget