एक्सप्लोरर

Trump-Zelensky Meet: रो रही थी जेलेंस्की की टीम! ट्रंप संग यूक्रेन के राष्ट्रपति की बहस के बाद क्या-क्या हुआ, माइक वाल्ट्ज ने बताई पूरी कहानी

Trump-Zelensky Meet: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बताया कि शुक्रवार को प्रेसिडेंट ट्रंप और जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में हुई बहस के बाद भी एक बैठक हुई थी.

Trump-Zelensky Meet: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया के सामने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई थी. इस बहस ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. इस बहस के बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से तो चले गए, लेकिन उसके ठीक पहले वहां क्या-क्या हुआ? इसका जवाब भी मिल गया है. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने ट्रंप और जेलेंस्की की बहस के बाद व्हाइट हाउस के माहौल की पूरा विवरण दिया है.

माइक वाल्ट्ज ने शनिवार को फॉक्स न्यूज के "फॉक्स एंड फ्रेंड्स वीकेंड" शो पर उन तनावपूर्ण लम्हों के बारे में बात की. उन्होंने बताया, मीडिया के जाने के बाद भी बहस जारी रही. जेलेंस्की लगातार बहस कर रहे थे. वाल्ट्ज ने यह भी बताया कि उन्होंने ही जेलेंस्की को व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा. उन्होंने और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से विदाई दी.

'जेलेंस्की की टीम चाहती थी कि कुछ समाधान निकले लेकिन'
वाल्ट्ज ने बताया कि 'प्रेसिडेंट ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बैठक के बाद जब प्रेस को जाने के लिए कह दिया गया. इसके बाद हमारी एक बैठक हुई. हमने प्रेसिडेंट ट्रंप को सलाह दी कि ओवल ऑफिस में हुए अपमान के बाद किसी भी तरह की बातचीत का आगे बढ़ना मुश्किल है. अब कोई भी बात करने की कोशिश मामले को और बिगाड़ देगी. यही बात हमने राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी टीम से कही.'

वाल्ट्ज ने बताया, जेलेंस्की स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे थे. उनकी टीम इसे अच्छे से समझ रही थी. उनके राजदूत और उनके सलाहकार भी व्यवहारिक थे और मामले की गंभीरता जानते थे. वह सब निराश थे, कुछ को आंसू तक आ रहे थे. वे चाहते थे कि अमेरिका के साथ बात आगे बढ़े, रूस से युद्ध को किसी तरह रोका जाए लेकिन जेलेंस्की तब भी बहस कर रहे थे.'

'वह अपने तर्कों पर अड़े रहे'
वाल्ट्ज ने यह भी बताया कि उन्होंने जेलेंस्की ये यह भी कहा कि 'हालात आपके पक्ष में नहीं है. युद्ध के मैदान में वक्त अब आपके पक्ष में नहीं है. वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां भी आपके पक्ष में नहीं है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिकी सहायता और करदाताओं की सहनशीलता असीमित नहीं है.' लेकिन जेलेंस्की अपने तर्कों पर अड़े रहे. वाल्ट्ज ने यह भी बताया कि जेलेंस्की की बातों से यह नहीं लगा कि वह रूस से युद्ध खत्म करने के इच्छुक हैं.

यह भी पढ़ें...

Airspace Breach: ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! अमेरिकी राष्ट्रपति के रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे 3 एयरक्राफ्ट, सेना को भेजने पड़े F-16 फाइटर जेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget