एक्सप्लोरर

'अमेरिका आकर चोरी-चकारी की तो...', US एंबेसी ने वीजा नियमों को लेकर भारतीयों को दी सख्त वॉर्निंग

अमेरिका के इलिनॉयस शहर में एक भारतीय महिला ने टारगेट स्टोर से 1.1 लाख रुपये का सामान लिया और बगैर पेमेंट किए जाने लगी. इस दौरान उसकी स्टाफ के साथ झड़प भी हो गई.

भारत स्थित यूएस एंबेसी ने वीजा संबंधी चेतावनी दी है कि अमेरिका में हमला, चोरी या सेंधमारी करने पर वीजा रद्द भी हो सकता है और हो सकता है कि ऐसा करने वाले को फिर कभी अमेरिका में एंट्री न मिले. अमेरिकी शहर इलिनॉयस के एक स्टोर में 1.1 लाख रुपये का सामान चोरी किए जाने की घटना सामने के बाद यूएस एंबेसी ने यह एडवाइजरी जारी की है. इस मामले में एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया था.

यूएस एंबेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी की. एडवाइजरी में कहा गया कि अमेरिका में रॉबरी जैसे कृत्यों में शामिल पाए जाने के चलते न सिर्फ वीजा रद्द किया जा सकता है, बल्कि हो सकता है कि उस शख्स को दोबारा यूएस वीजा न मिले. उसको वीजा के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है ताकि वो अमेरिका में दोबारा न आ सके. एंबेसी ने फॉरेन विजिटर्स से आग्रह करते हुए कहा कि अमेरिका की कानून-व्यवस्था का पालन करें.

एंबेसी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'अमेरिका में हमला करना, चोरी करना या सेंधमारी करने पर आपको सिर्फ कानूनी समस्या ही नहीं होगी बल्कि कई गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं. आपका वीजा रद्द हो सकता है, आप दोबारा वीजा अप्लाई करने के लिए अयोग्य हो सकते हो. अमेरिका कानून व्यवस्था को महत्व देता है और फॉरेन विजिटर्स से उम्मीद करता है कि वे अमेरिकी कानूनों का पालन करें.'

अमेरिकी संघीय विधायी जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि सामान चोरी करने जैसे कृत्य देश के कई कानूनों का उल्लंघन करते हैं. यह संघीय आपराधिक कानूनों का भी उल्लंघन हो सकता है.

जिस घटना के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है, वो 1 मई की है. इलिनॉयस के टारगेट स्टोर में एक भारतीय महिला ने सात घंटे तक घूमती रही, 1300 डॉलर यानी 1.1 लाख रुपये का सामान उठाया और बिना बिल पे किए स्टोर से जाने लगी. टारगेट के एक कर्मचारी ने महिला को रोका, जिसके बाद दोनों में बहल होने लगी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में घटना के बारे में यह जानकारी दी गई है. वीडियो को लेकर स्टोर के स्टाफ ने भी घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'हमने इस महिला को स्टोर में देखा और वह सात घंटे वहां रही. वह सामान उठा रही थी, अपना फोन देख रही थी और स्टोर में घूम रही थी. फिर वह बिना पेमेंट किए स्टोर से जाने की कोशिश करने लगी.' स्टोर पर पुलिस भी पहुंच गई थी, तब महिला ने सामान की पेमेंट करके पुलिस के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसको हथकड़ी लगाकर साथ ले गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget