एक्सप्लोरर

US Embassy Eombings 1998: यूएस दूतावासों पर हमले की 24वीं बरसी पर अमेरिका ने कहा- अल जवाहिरी की मौत दिखाती है कि...

East African US Embassy Bombings: इन हमलों में 12 अमेरिकियों (Americans) सहित 224 लोग मारे गए थे और 4,500 से अधिक लोग घायल हुए थे. अयमान अल-जवाहिरी 1998 के हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है. 

US Embassy Bombings: पूर्वी अफ्रीका में अमेरिकी दूतावासों (US Embassies) पर 1998 में हुए बम धमाकों की 24वीं बरसी पर अमेरिका ने बयान जारी किया है. अमेरिका ने कहा कि उसने अल कायदा (Al Qaeda) के नेता अयमान अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि देश आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ कार्रवाई करने का पक्का इरादा रखता है. जवाहिरी 1998 के हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है. 

बता दें 7 अगस्त 1998 को अफ्रीका (Africa) में नैरोबी (Nairobi), केन्या (Kenya) और तंजानिया (Tanzania) के डार एस सलाम (Dar es Salaam) के अमेरिकी दूतावासों के सामने लगभग एक समय में बम विस्फोट किए गए थे. संघीय जांच ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, विस्फोटों में 12 अमेरिकियों (Americans) सहित 224 लोग मारे गए और 4,500 से अधिक लोग घायल हुए.

'हम अपने दृढ़ संकल्प पर कार्य करने के लिए तैयार'
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हमें डराने के लिए किए गए हमलों ने हमारे संकल्प को और मजबूत किया. इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने अल कायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी (1998 के हमलों के एक वास्तुकार) के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की, जिससे एक बार फिर स्पष्ट हो गया कि हम अपने दृढ़ संकल्प पर कार्य करने के लिए तैयार हैं, जो समय के साथ कम नहीं हुए है. ”

बता दें अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी को 1 अगस्त को काबुल (Kabul) के शेरपुर इलाके में एक आवासीय घर पर अमेरिका ने ड्रोन हमला कर मार गिराया था. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “अमेरिका उन जिंदगियों को याद करता है - अमेरिकी, केन्याई, तंजानिया और अन्य - जिन्हें 24 साल पहले हिंसक रूप से छीन लिया गया था. इन हमलों के शिकार हमारे दिमाग से कभी दूर नहीं होते हैं, और आज हमारी भावनाएं उन प्रियजनों के साथ हैं जिन्हें वे पीछे छोड़ गए हैं."

'वे कभी सफल नहीं हो पाएंगे'
ब्लिंकन ने कहा, "मैं अपने अफ्रीकी भागीदारों को दोहराऊंगा कि अमेरिका महाद्वीप के देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हम उन साझा चुनौतियों का सामना कर सकें, जिनमें आतंकवाद (Terrorism) और हिंसक उग्रवाद शामिल हैं. हम यह प्रदर्शित करना जारी रखेंगे कि जो लोग हमारे देशों के बेहतर भविष्य के रास्ते में खड़े होना चाहते हैं, वे कभी सफल नहीं हो पाएंगे.” अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पहुंचे. वह अपनी अफ्रीका यात्रा के तहत तीन देशों के दौरे पर हैं. बता दें ब्लिंकन अपने दौरे के तहत इस सप्ताह कांगो (Congo) और रवांडा (Rwanda) भी जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 

China Taiwan Tension: ड्रैगन की उकसावे की कार्रवाई जारी, ताइवान के पास देखे गए चीन के 14 युद्धपोत और 66 फाइटर जेट

Explainer: बिन लादेन से लेकर अल जवाहरी तक… दुनिया के इन बड़े आतंकियों को भी ठिकाने लगा चुका है अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान के हमले में अमेरिकी टैंकर Safesea Vishnu पर भारतीय क्रू मेंबर की मौत, बाकी 15 सुरक्षित निकाले गए
Live: ईरान के हमले में अमेरिकी टैंकर Safesea Vishnu पर भारतीय क्रू मेंबर की मौत, बाकी 15 सुरक्षित निकाले गए
मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला
मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला
GPS नहीं, चीन का BeiDou इस्तेमाल कर रहा ईरान, तेहरान को कैसे फायदा? रूस ने भी पहुंचाई मदद
GPS नहीं, चीन का BeiDou इस्तेमाल कर रहा ईरान, तेहरान को कैसे फायदा? रूस ने भी पहुंचाई मदद
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget