एक्सप्लोरर

US Election 2024: एक या दो नहीं इतने भारतीय मूल के नेता अमेरिकी चुनाव में बने दावेदार, जानिए उनके बारे में

Indian-American in US Election 2024: अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) के रेस में 9 भारतीय-अमेरिकी नेता शामिल है. इनमें 3 नेता पहली बार चुनावी दौड़ में शामिल हैं.

US Election 2024 : अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. वहीं, इस चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं के प्रतिनिधित्व की भी खूब चर्चा हो रही है. इस बार भारतीय मूल के 9 अमेरिकी नेता हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिसमें कई फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं तो 3 नेताओं के लिए यह पहली चुनावी जंग है.

कौन-कौन से भारतीय-अमेरिकी उम्मीवार हैं चुनावी मैदान में

38 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यम वर्जीनिया पूर्वी तट से निर्वाचित होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बनकर इतिहास रच सकते हैं. बता दें कि वर्जीनिया डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ कहा जाता है. उल्लेखनीय है कि सुहास सुब्रमण्यम वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं. वो वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में एक जिले में रहते हैं, जहां भारतीय अमेरिकी आबादी बड़ी संख्या में निवास करते हैं. सुहास सुब्रमण्यम पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं. जो कि पूरे देश में एक लोकप्रिय भारतीय अमेरिकी नेता है.

वहीं, दूसरी ओर 59 वर्षीय डा. अमी बेरा भी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की दौड़ में शामिल है. पेशे से चिकित्सक डा. अमी बेरा साल 2013 से कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी है. अगर डा. अमी बेरा बहुमत हासिल करतीं हैं तो उन्हें उच्च पद मिलने की पूरी संभावना है.

साल 2017 से वाशिंगटन का प्रतिनिधित्व करने वाली 59 वर्षीय प्रमिला जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी में एक शक्तिशाली नेता बनकर उभरी हैं. ऐसे में उनका फिर से प्रतिनिधि चुना जाना तय माना जा रहा है.

इन तीन जगहों का कहा जाता है डेमोक्रेट्स का गढ़

2017 से राजा कृष्णमूर्ति इलिनोइस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं, 2017 से कैलिफोर्निया के प्रतिनिधित्व रो खन्ना कर रहे हैं और 2023 से मिशिगन के प्रतिनिधित्व 69 वर्षीय श्री थानेदार कर रहे हैं. इन तीनों जगहों को डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ कहा जाता है.

वहीं, 2018, 2020 और 2022 में एरिजोना में तीन जीत के बाद डा. अमीश शाह अब एरिजोना से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए दौड़ में शामिल हैं. वहीं, रिपब्लिकन डा. प्रशांत रेड्डी तीन बार के डेमोक्रेट शारिस डेविड्स के खिलाफ कंसास से चुनाव में शामिल है.

यह भी पढ़ेंः US presidential election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में भारतीय मूल के वोटर किसके साथ, ट्रंप या कमला हैरिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget