एक्सप्लोरर

Trump ने कोरोना को लेकर साधा निशाना, कहा- ‘चीन, रूस और भारत मौत के सही आंकड़े नहीं दे रहे’

जो बिडेन और ट्रंप की बहस में भारत का भी जिक्र हुआ है. जो बिडेन ने ट्रंप पर अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत और कोरोना महामारी से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच आज पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू हो गई है. दोनों नेता एक-दूसरे की आलोचनाएं कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर ट्रंप और बाइडेन के बीच तीखी बहस हुई. सुप्रीम कोर्ट में जज की रिपब्लिकन विचारधारा की जज एमी बैरेट की नियुक्ति को लेकर सवाल पर ट्रंप ने कहा, 'हमने चुनाव जीता है, इसलिए हमे उन्हें चुनने का अधिकार है. वो हर तरीके से काबिल हैं. मुझे लगता है कि वो अच्छा करेंगीं.' इसपर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा, 'मैं न्याय के विरोध में नहीं हूं.'

कोरोना महामारी और वैक्सीन पर बहस अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप कई बार चुनाव से पहले अक्टूबर महीने के अंत तक कोरोना वैक्सीन आने का दावा कर चुके हैं. इसपर भी बाइडेन ने ट्रंप पर हमला बोला है. बाइडेन ने कहा, 'ट्रंप ने जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लाने के लिए वैज्ञानिकों पर दबाव डाला. मुझे ट्रंप पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है.' इस पर ट्रंप ने कहा, "आपके पास जल्द ही वैक्सीन होगी."

जो बाइडेन और ट्रंप की बहस में भारत का भी जिक्र हुआ है. जब जो बाइडेन ने ट्रंप पर अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत और कोरोना महामारी से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया, तो ट्रंप ने जवाब में कहा कि उनकी सरकार ने महामारी का अच्छे से सामना किया है. ट्रंप ने आगे कहा, 'कोरोना से मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि अमरिका सही आंकड़े दे रहा है. जबकि चीन, रूस और भारत मौत के सही आंकड़े नहीं दे रहे.'

ट्रंप ने जो बिडेन के मास्क पहनने को लेकर मजाक बनाया. ट्रंप ने कहा, 'मैं हर समय अपनी जेब में मास्क रखता हूं, जब जरूरत होती है तब पहनता हूं. बिडेन की तरह हर समय मास्क नहीं पहनता हूं. जब भी आप उन्हें देखते हैं, वो मास्क पहने रहते हैं. अगर वह मुझसे 200 फीट की दूरी पर हैं, तो शायद यही सबसे बड़ा मास्क है.'

1960 में हुई थी अमेरिका में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बहस की शुरुआत बहस 26 सितंबर 1960 को हुई थी. तब जॉन एफ केनेडी (लेफ्ट) और रिचर्ड निक्सन (राइट) के बीच बहस हुई थी. इसके 16 साल बाद 1976 से अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की बहस होना शुरू हुई. तब गेरोल्ड फोर्ड और जिमी कार्टर के बीच बहस हुई थी जिसके बाद अमेरिका में हवा बदल गई और कार्टर ने बढ़त ले ली.

परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच तीन बहस होती हैं और एक बहस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होती है. शुरुआत में ये बहस दो पार्टियों के बीच समझौते के आधार पर होती था, 90 के दशक के दौरान कमिशन फॉर प्रेसिडेंशियल डिबेट्स बनाया गया जो ये बहस आयोजित करवाता है.

ये भी पढ़ें- आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग से क्या रूस और तुर्की में मंडराया युद्ध का खतरा

चीन में भारतीय मीडिया के खिलाफ टिप्पणी पर अपने ही देश में घिर गए नेपाली राजदूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget