एक्सप्लोरर

अमेरिका ने TRF को घोषित किया आतंकी संगठन तो बौखलाया पाकिस्तान, बोला- 'हमने लश्कर जैसे संगठनों को खत्म किया, लेकिन ये भारत...'

इस्लामाबाद ने पहलगाम हमले और लश्कर-ए-तैयबा के बीच किसी भी संबंध को खारिज कर दिया और दावा किया कि वह पाकिस्तान में प्रतिबंधित एक निष्क्रिय संगठन है.

अमेरिका की तरफ से प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया. इस एक्शन के बाद उसने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया. 

टीआरएफ को वॉशिंगटन द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के कई हफ़्ते पहले इस संगठन ने पहलगाम नरसंहार की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. अमेरिकी अधिकारियों ने इसे 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमला बताया, जिसकी साजिश भी लश्कर के गुर्गों ने रची थी.

हालांकि इस्लामाबाद ने पहलगाम हमले और लश्कर-ए-तैयबा के बीच किसी भी संबंध को खारिज कर दिया और दावा किया कि वह पाकिस्तान में प्रतिबंधित एक निष्क्रिय संगठन है. एक बयान में कहा, "पाकिस्तान ने संबंधित संगठनों को प्रभावी और व्यापक रूप से ध्वस्त कर दिया है, उनके नेतृत्व को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाया है."

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीरी राग
इस बयान में पहलगाम हत्याकांड में लश्कर की भूमिका के भारत के साक्ष्य-आधारित दावे को भी खारिज कर दिया गया और इसे पाकिस्तान को बदनाम करने का प्रयास बताया गया. पाकिस्तान ने कहा, 'भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा देने का ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय ध्यान को अपने गैर-जिम्मेदार व्यवहार से हटाना है, जिसमें विशेष रूप से जम्मू कश्मीर में चल रहे मानवाधिकार अत्याचार शामिल हैं.

खुद को बताया आतंकवाद से पीड़ित 

पाकिस्तान ने यह भी मांग की है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उद्देश्यपूर्ण और भेदभाव रहित नीतियां अपनाए. इस्लामाबाद ने बलूचिस्तान में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले बलूच आतंकवादियों से लगातार परेशान होकर बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: 

एपस्टीन को लेकर रिपोर्ट पर भड़के ट्रंप, वॉल स्ट्रीट जर्नल को कोर्ट में घसीटा, मांगा 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget