एक्सप्लोरर

कोरोना: कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय बाजार गहरे संकट में, WTI का भाव गिरकर 0 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कच्चे तेल का भाव इतना नीचे गिरा हो. अंतरराष्ट्रीय बजार में अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव सोमवार को गिरकर 0 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंच गया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है. इस वायरस का असर अब दुनियाभर के कच्चे तेल उत्पादकों पर भी हुआ है जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव गिरकर काफी नीचे पहुंच गया है. भारी गिरावट से अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) ने सोमवार को अब तक के इतिहास में अपना सबसे बुरा दिन देखा. कच्चे तेल की कीमतें 90 फ़ीसदी से भी अधिक गिरकर 0 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आई है. सोमवार को ट्रेडिंग के दौर क्रूड ऑयल में 40 फीसद की गिरावट देखने को मिली और यह 10.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जहां अब ये हालत है कि इसने 21 सालों के निचले स्तर को छू लिया है और अब ये 0 डॉलर प्रति डॉलर पहुंच चुकी है. इससे पहले इसमें 50 फीसदी की गिरावट देखी गई थी.

बता दें किडब्ल्यूटीआई का वायदा भाव सोमवार को -$37.63 प्रति बैरल के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले इसकी शुरुआत 18.27 डॉलर प्रति बैरल से हुई थी जो घटते-घटते पहले एक डॉलर के निम्नतम स्तर पर पहुंची और फिर अब ये और गिर गई है.

क्रूड ऑयल में पिछले सप्ताह से ही लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ओपेक और इसके सहयोगी देशों द्वारा तेल उत्पादन में ऐतिहासिक कटौती के समझौते के बावजूद कच्चे तेल के भाव में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. व्यापारियों ने कहा कि कीमत में यह गिरावट चिंताजनक है क्योंकि मई डिलीवरी के अनुबंधों का निस्तारण सोमवार शाम तक कर दिया जाना है लेकिन कोई निवेशक तेल की वास्तविक डिलीवरी लेना नहीं चाह रहा है.

वहीं कनाडा में कुछ तेल उत्पादों की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है क्योंकि कनाडा अमेरिका को 10 से 15 डॉलर के बीच एक बैरल देता है. ऐसे में अगर 10 डॉलर प्रति बैरल भी है तो इससे कनाडा को नुकसान हुआ है. इन कंपनियों के पास अब स्टोरेज कैपेसिटी खत्म हो गई है. समस्या ये भी है कि इनके प्रोडक्शन बंद करना भी मुश्किल है क्योंकि एक बार काम बंद होने के बाद दोबारा शुरू करना बहुत मुश्किल है क्योंकि इसमें पैसे और भी ज्यादा लगेंगे जो महंगा साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget