एक्सप्लोरर

US Plane Accident: अमेरिका में एक और प्लेन हादसा, विमान में 100 लोग थे सवार, जानिए क्या हुआ

Plane Accident: यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 को इंजन में आग लगने के कारण ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क की उड़ान रद्द करनी पड़ी. एफएए घटना की जांच कर रहा है.

US Plane Accident: यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 के इंजन में रविवार (2 फरवरी) की सुबह टेकऑफ़ से पहले ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल हवाई अड्डे पर आग लग गई.  Federal Aviation Administration (FAA) के अनुसार, एयरबस A319 में सवार 104 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से उतारे गए. एफएए की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8:35 के आसपास यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 के चालक दल ने इंजन में प्रोब्लम की सूचना दी, जिसके बाद टेकऑफ रोक दिया गया.

FOX 26 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूस्टन एयरपोर्ट की ओर से जारी की गई वीडियो में विमान के पंख में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. एक फ्लाइट अटेंडेंट को यात्रियों से शांत रहने और अपनी सीटों पर बने रहने का निर्देश देते हुए सुना गया. ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है और उन्हें आग बुझाने की जरूरत भी नहीं पड़ी. एफएए ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

उड़ान की जानकारी
यह विमान ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था. इसके स्थान पर एक अलग विमान 12:30 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेगा. यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 की यह घटना किसी बड़ी दुर्घटना में तब्दील होने से बच गई. बता दें कि इस घटना ने हवाई सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित किया है.

अमेरिका में 2 बार प्लेन हादसे
अमेरिका में बीते 1 हफ्ते के दौरान 2 बार प्लेन हादसे हो चुके हैं. पहला हादसा वॉशिंगटन DC में जिसमे एक सैन्य हेलिकॉप्टर अमेरिकन एयरलाइन से टकरा गया, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर में जहां 4 लोग मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर प्लेन में 64 लोग यात्रा कर रहे थे, जिसमें से 4 क्रू मेंबर थे. वॉशिंगटन हादसे के 2 दिन बाद अमेरिका के अन्य जगह पर एक छोटा प्लेन क्रैश कर गया. प्लेन उड़ान भरने के महज 30 सेकेंड बाद हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: US Trade War: 'मूर्खतापूर्ण ट्रेड वॉर' क्या ट्रंप का फैसला अमेरिका को कर देगा बर्बाद? 1000000000000 डॉलर दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget