एक्सप्लोरर

United Airlines: शराब को लेकर महिला यात्री ने फ्लाइट में किया हंगामा, अमेरिकी एयरलाइन ने लिया एक्शन

US Airline Bans Woman: अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक महिला को अपनी फ्लाइट में उड़ान भरने से अस्थायी रूप से बैन कर दिया है. विवाद की शुरुआत ड्रिंक को लेकर हुई थी.

United Airlines: अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस से जुड़े एक विमान में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को हंगामा करने के बाद उड़ान भरने से अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला यात्री ने फ्लाइट के अंदर वाइन को लेकर बवाल किया. इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा. 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट ने लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरी थी लेकिन बीच में ही एक महिला यात्री ने हंगामा करना शुरू कर दिया. विवाद की शुरुआत ड्रिंक को लेकर हुई, जब महिला ने क्रू के सदस्यों से वाइन की मांग की. जिसपर चालक दल ने महिला को अपनी सीट पर शांति से बैठने को कहा. इस बात पर महिला यात्री भड़क गई और बहस करने लगी और हंगामा बढ़ता चला गया.

डायवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट 

हालात इतने बिगड़ गए कि मजबूरन पायलटों को लॉस एंजिल्स की फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा. उन्होंने फ्लाइट को फीनिक्स सिटी में लैंड कराया. लैंड होने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया. चालक दल ने दावा किया कि महिला यात्री ने फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही शराब पी रखी थी. 

शराब के नशे में थी महिला 

यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस घटना को लेकर अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 25 जुलाई को महिला यात्री ने ह्यूस्टन से उड़ान भरी थी. इस दौरान वह शराब के नशे में थी. साथ ही वह चालक दल से और शराब की मांग कर रही थी. जिसपर फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे अपनी सीट पर बैठने को कहा. जिसके बाद महिला हंगामा करने लगी. विवाद बढ़ता देख लॉस एंजिल्स जाने वाली उड़ान को फीनिक्स में ही लैंड कराना पड़ा. 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ ही इस घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया है. इससे पहले भी कई एयरलाइन्स से जुड़ी अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिली हैं. 

ये भी पढ़ें: Mountain Climber Body: 37 साल पहले लापता हुए पर्वतारोही का मिला शव, DNA टेस्ट के बाद हुई पुष्टि


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget