एक्सप्लोरर

क्या रूस के हमले में यूक्रेन के एटॉमिक प्लांट से लीक हुआ रेडियोएक्टिव पदार्थ? UN की एजेंसी ने दिया ये जवाब

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (UN Atomic Agency) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ( Rafael Mariano Grossi) ने शुक्रवार को कहा कि जिसमें आग लगी थी वो इमारत रिएक्टर का हिस्सा नहीं थी.

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है. यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले की खबर से दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ गई है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी (UN Atomic Agency) के प्रमुख ने पुष्टि की है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में लगी आग से कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं निकला है. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच गुरुवार की देर रात गोलाबारी के बाद लगी आग से परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Plant) का कौन सा हिस्सा प्रभावित हुआ है इस बारे में शुरूआती रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी. एपीटीएन के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी (Rafael Mariano Grossi) ने शुक्रवार को कहा कि इमारत रिएक्टर का हिस्सा नहीं थी.

'परमाणु प्लांट से नहीं निकला कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ'

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी (Rafael Mariano Grossi) ने आगे कहा कि अभी भी रिएक्टर नियंत्रण में है और आग पर काबू पा लिया गया है. यूक्रेनी स्टेट परमाणु कंपनी ने कहा कि रूसी हमले में तीन यूक्रेनी सैनिक मारे गए और दो घायल हो गए. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि संयंत्र में केवल एक रिएक्टर लगभग 60% क्षमता के साथ पर काम कर रहा है. इससे पहले न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया था कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है. 

यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर एटॉमिक प्लांट

यूक्रेन की सरकार ने परमाणु संयंत्र में आग लगने की खबर के बाद रूसी सैनिकों से यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र पर हमला बंद करने की अपील की थी. यूक्रेन की सरकार ने कहा था कि अगर यह उड़ा तो चोरनोबिल से 10 गुना बड़ा धमाका होगा ऐसे में रूसी सैनिकों को तुरंत ही आग बंद करनी चाहिए. गौरतलब है कि यूक्रेन में Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 6 रिएक्टर हैं. यह पूरे यूरोप में सबसे बड़ा और धरती पर 9वां सबसे बड़ा रिएक्टर की श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें:

बंकर तक होता है वैक्यूम बम का असर, देता है अनावश्यक चोट, चूस लेता है शरीर की सारी हवा

Ukraine Russia War: रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा रूस, यूक्रेन के चेर्नीहीव में 47 लोगों की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget