एक्सप्लोरर

UAE में काम करने वाले भारतीयों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या

Jobs in UAE: मर्सर मिडिल ईस्ट के सर्वेक्षण से पता चला है कि यूएई में ऊर्जा कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में इस साल सबसे अधिक 4.3 प्रतिशत की वृद्धि होगी.

Jobs in UAE: संयुक्त अरब अमीरात में काम करने वालों के लिए इस साल बड़ी खुशखबरी सामने आई है. साल 2024 में महंगाई की अपेक्षा वेतन में अधिक वृद्धि की संभावना है. मल्टीनेशनल ह्यूमन कंसल्टिंग कंपनी मर्सर के मुताबिक, इस साल संयुक्त अरब अमीरात में औसतन 4 प्रतिशत वेतन बढ़ने की उम्मीद है, जबकि महंगाई में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसका फायदा यूएई में काम करने वाले लोगों को मिलेगा.

साल 2024 के लिए मर्सर मिडिल ईस्ट ने सैलरी वृद्धि को लेकर सर्वेक्षण किया है, इससे पता चला है कि ऊर्जा कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में इस साल सबसे अधिक 4.3 प्रतिशत की वृद्धि होगी. उपभोक्ता सामान फर्मों के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि विज्ञान और उच्च तकनीकी कंपनियां वेतन में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के सभी उद्योगों में औसत वेतन में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

यूएई में मकान का किराया बढ़ा
मेना क्षेत्र में करियर के प्रमुख एंड्रयू एल जीन ने बताया कि यूएई नौकरी बाजार में स्थिरता, विकास और उत्साह है, लेकिन यहां मकान का किराया बढ़ना बड़ा मुद्दा है. रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ने हाल ही में अपने किराया कैलकुलेटर को बदल दिया है, जिससे यूएई में मकान का किराया बढ़ गया है. कोरोना महामारी के बाद से लगातार लोग यूएई में नौकरी के लिए आ रहे है, जिसकी वजह से मकान के किराए में वृद्ध हुई है. इसका सीधा असर यूएई में काम करने वाले कर्मचारियों की जेब पर पड़ता है. 

यूएई में नौकरी पाने का मौका
एल जीन ने बताया कि यूएई में विदेशी कंपनियां काबिल लोगों की भर्ती कर रही हैं, जिससे इस समय यहां नौकरी पाने का अच्छा मौका है. मर्सर मिडिल ईस्ट के सर्वेक्षण से पता चला है कि यूएई की 16.3 प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही हैं, जबकि 7.8 प्रतिशत कंपनिया इस साल कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. अमीरात की लगभग 75.9 प्रतिशत कंपनियां इस साल न तो कर्मचारियों की छंटनी करेंगी न ही भर्ती करेंगी. 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में एक काफिले पर आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिकों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget