एक्सप्लोरर

अमेरिका ने किया सीरिया के एयरबेस पर मिसाइल हमला

वाशिंगटन: सीरिया में नागरिकों पर किए गए ‘‘बर्बर’’ रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया के एयरबेस पर आज एक बड़ा सैन्य हमला बोला. रासायनिक हमले के पीछे कथित तौर पर युद्धरत राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन का हाथ है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी ‘‘सभ्य देशों’’ से अपील की कि वे युद्धप्रभावित देश में मचे ‘‘रक्तपात’’ को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ आएं.

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों पर, अमेरिकी युद्धपोतों ने सीरिया की सरकार के एयरबेस पर 50-60 टोमाहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं. यह वही एयरबेस है, जहां रासायनिक हमला करने वाले युद्धक विमान खड़े थे.

मार-ए-लागो रिजॉर्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उस सीरियाई एयरबेस को निशाना बनाकर हमला करने के आदेश दिए थे, जहां से रासायनिक हमला बोला गया था. ट्रंप ने इसी आवास में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की.

सीरिया पर हमले का यह आदेश ट्रंप के रूख में नाटकीय बदलाव दिखाता है. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह असद के शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका के हिस्सा लेने के खिलाफ हैं.

ये मिसाइलें अमेरिकी युद्धपोतों से तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर दागी गईं. इनके जरिए एयरबेस की हवाई पट्टियों, हैंगरों, नियंत्रण टावर और युद्धक सामग्री वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया गया.

एक सैन्य अधिकारी के हवाले से सीरियन टीवी ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई में साजो सामान संबंधी नुकसान हुआ है.

मासूम नागरिकों पर किए गए रासायनिक हमले को ‘‘भयावह’’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बशर अल-असद ने असहाय पुरूषों, महिलाओं और बच्चों की जान ली है.

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोगों के लिए यह धीमी और क्रूर मौत है. इस बर्बर हमले में प्यारे बच्चे भी निर्ममता से मारे गए. ईश्वर के किसी भी बच्चे को ऐसी भयावह स्थिति न झेलनी पड़े.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget