एक्सप्लोरर

मिडिल ईस्ट में आएगी शांति? ईरान से बातचीत के लिए तैयार हुए डोनाल्ड ट्रंप, जानें क्या कहा?

US-Iran War: ईरान और यूएस-इजरायल के बीच छिड़ी जंग से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत के संकेत दिए हैं.

ईरान और अमेरिकी-इजरायल के बीच छिड़ी जंग का आज (10 मार्च) को 11वां दिन है.  इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह ईरान से बातचीत के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने इसमें शर्तों को को भी जोड़ा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ लड़ाई लगभग 'पूरी' हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ईरान के पास नेवी, एयरफोर्स और कम्युनिकेशन नहीं बचा है. 

ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप?

फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि संभव है कि वह ईरान से बातचीत करने को तैयार हों, लेकिन यह शर्तों पर निर्भर करता है. सोमवार (10 मार्च) शाम को एक इंटरव्यू में तेहरान के साथ बातचीत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सुना है कि तेहरान बातचीत करना चाहता है. उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह शांति से रह सकते हैं.'

US रक्षा मंत्री का बड़े हमले करने का दावा

वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि मंगलवार (10 मार्च) को ईरान पर यूएस ओर से अब तक के सबसे बड़े हमले किए जाएंगे. उनके मुताबिक, तेहरान पर होने वाले इस अटैक में फाइटर जेट से लेकर बमवर्षक विमान बड़ी संख्या में शामिल होंगे. हेगसेथ ने दावा किया कि युद्ध लड़ रहे ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह कमजोर हो चुकी हैं और वह बुरी तरह हार रहे हैं.

ईरान का पलटवार

US रक्षा मंत्री के बयान पर ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरान को खत्म करने की बात करने वालों को अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए. तेहरान किसी भी धमकी से नहीं डरता है. उन्होंने कहा, पहले भी ईरान को खत्म करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन ऐसी ताकतें कभी सफल नहीं हुई हैं.

ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (10 मार्च) को देर रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. दोनों के बीच में ऐसे समय में बातचीत हुई है, जब ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हुआ है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज लगभग बंद हो गया है. क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया, दोनों नेताओं ने फोन पर एक घंटे तक बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच तथा रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर चर्चा की.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget