एक्सप्लोरर

Volodymyr Zelensky: जेलेंस्की की हत्या की साजिश नाकाम, यूक्रेन के दो अधिकारी गिरफ्तार, रूस ने बनाया था प्लान

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या की साजिश रच रहे यूक्रेन के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अधिकारियों पर रूस के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है.

Ukraine President Volodymyr Zelensky: दो साल से भी ज्यादा समय से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच यूक्रेन ने मंगलवार (7 मई) को दावा किया कि उसने यूक्रेन के दो सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो रूस के साथ मिलकर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या का प्लान बना रहे थे.

सीएनएन ने यूक्रेन की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस के हवाले से बताया कि जेलेंस्की की हत्या की योजना बनाने के लिए दो कर्नलों को गिरफ्तार किया गया है. उन पर रूस के साथ जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया है. स्टेट सिक्योरिटी सर्विस ने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की की हत्या के लिए बनाई जा रही एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है.

क्या था प्लान?

यूक्रेन की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस ने बताया कि एफएसबी के एजेंट को राष्ट्रपति की सुरक्षा में शामिल सेना के उन अपराधियों को ढूंढना था, जो देश के राष्ट्रपति को बंधक बना सकते थे और फिर उन्हें मार सकते थे. उन्होंने कहा कि हत्या की योजना में यूक्रेन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी निशाना बनाने का इरादा था, जिनमें सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख वासिल मालीउक और यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव शामिल हैं.

पहले भी रची गई थी हत्या की साजिश

इससे पहले अगस्त, 2023 में भी जेलेंस्की की हत्या की साजिश के सिलसिले में दक्षिणी यूक्रेनी क्षेत्र मायकोलाइव से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था. सीएनएन के मुताबिक, महिला पर आरोप था कि उसने जेलेंस्की की मायकोलाइव की यात्रा के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा की थी, ताकि यूक्रेन के राष्ट्रपति पर रूस की ओर से हवाई हमला किया जा सके. स्टेट सिक्योरिटी सर्विस ने कहा कि उन्होंने महिला को रंगे हाथ पकड़ था. वह रूस को खुफिया जानकारी देने की कोशिश कर रही थी.

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin Oath ceremony: व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार बने रूस के राष्ट्रपति, 21 तोपों की दी गई सलामी, कहा- दुश्मनों से सुधारेंगे रिश्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget