एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में जान गंवाने वालों का आंकड़ा पहुंचा 25 हजार के पार, UN ने बताया कितने लोग किए गए विस्थापित

Turkiye-Syria Earthquake Deaths: भूकंप से तबाही के बाद तुर्किए और सीरिया में हालात बदतर नजर आ रहे हैं. दोनों ही देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यूएन ने चिंता जताई है.

Turkiye-Syria Earthquake Update: पश्चिमी एशियाई देशों तुर्किए (Turkiye) और सीरिया में भूकंप से जान गंवाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है. यहां 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई शहरों में हजारों इमारतें ध्‍वस्‍त हो गई थीं. एक ही दिन में भूकंप के 60 से ज्‍यादा आफ्टरशॉक्‍स आए थे. अब लोगों की मौतों का आंकड़ा 25,401 पर जा पहुंचा है.

ताजा सूचना के मुताबिक, भूकंप के कारण अकेले तुर्किए में ही 21,848 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, सीरिया में 3,553 लोग मारे गए हैं. घायलों की बात की जाए तो दोनों देशों को मिलाकर यह आंकड़ा 78 हजार के पार चला गया है. आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी टीमों ने मलबे से अनगिनत शव निकाले हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लाखों लोगों के लिए खाने पीने के इंतजाम करने होंगे

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भूकंप की वजह से सीरिया में 2 लाख 84 हजार तो तुर्किए में 5 लाख 90 हजार लोग विस्थापित करने पड़े हैं. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप प्रभावितों की संख्‍या 2 करोड़ से ज्‍यादा है. इसलिए, सीरिया और तुर्किए में भूकंप पीड़ितों को खाना खिलाने के लिए 635 करोड़ से ज्यादा रुपयों की अभी जरूरत है.

'जिंदा रहने के लिए पेशाब पीना पड़ा'

इस भूकंप के केंद्र तुर्किए का गाजियांटेप शहर था. गाजियांटेप अब पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. यहां तबाही के 94 घंटे बाद 17 साल के लड़के को एक रेस्क्यू टीम ने जिंदा बाहर निकाला है. अदनान मुहम्मद कोरकुट नाम के लड़के ने बाहर निकलने के बाद बताया कि खुद को जिंदा रखने के लिए उसने अपना पेशाब पीया और आस-पास बिखरे पड़े कुछ फूल खाए. उसने कहा- "भूकंप के समय मैं अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था. तभी भूकंप आया और सब कुछ तबाह कर गया. उसके बाद मेरी आंख खुली तो मैंने खुद को फंसा हुआ पाया. मुझे नहीं पता कि मेरे पेरेंट्स का क्या हाल हुआ."

यह भी पढ़ें: तुर्किए-सीरिया में तबाही का खौफनाक मंजर, उठा सवाल- भूकंप की भविष्यवाणी करना इतना कठिन क्यों है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget