एक्सप्लोरर

Turkey Operation: तुर्किए में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आतंकी हमले की योजना बना रहे 29 संदिग्ध गिरफ्तार

Turkey Operation Against Terrorist: तुर्किए में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है, ऐसे में अब 29 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Turkey Action On Terrorists: तुर्किए में व्यापक स्तर पर छापेमारी कर आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार (29 दिसंबर) को तुर्किए के सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े होने के शक में 29 लोगों को हिरासत में लिया.

तुर्किए के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि हिरासत में लिए गए सभी संदिग्ध इस्तांबुल में चर्च और पूजा स्थलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे. सरकार ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को 'हीरोज-37' नाम दिया है.

तुर्किए में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज 

1 अक्टूबर को अंकारा में सरकारी इमारतों के पास कुर्द आतंकवादियों की ओर से किए गए बम विस्फोट के बाद तुर्किए सरकार ने इस्लामिक स्टेट और कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इससे पहले 22 दिसंबर को इस्लामिक स्टेट चरमपंथी समूह से जुड़े होने के संदेह में 304 लोगों को हिरासत में लिया था. 

गृह मंत्री ने दी थी जानकारी 

तब गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा था कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों में अधिकांश इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर के थे. येरलिकाया ने कहा कि इस अभियान को पुलिस, खुफिया इकाई और आतंकवाद विरोधी दस्तों द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया जा रहा है. 

तुर्किए के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें छापे की तस्वीरें दिखाई दे रहीं हैं, साथ ही आतंकवाद विरोधी पुलिस की ओर से संदिग्धों को हथकड़ी लगाना और उन्हें पुलिस वाहनों में ले जाना शामिल है.

ये भी पढ़ें: तालिबान ने दिखाई पकिस्तान को हाइड्रो पावर, टूट रहा अफगानिस्तान से रिश्तों का बांध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget