एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake- तुर्किए में भूकंप से तबाही होने पर दुनिया ने बढ़ाए मदद को हाथ, आपसी कड़वाहट के बीच सऊदी अरब ने क्या किया ऐलान?

Turkiye Earthquake News: तुर्किए आज भूकंप से हिल गया, जिससे सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गईं. भूकंप का एपिसेंटर गाजियांटेप शहर था. तबाही के बाद दुनियाभर से मदद की पेशकश की जा रही है.

Turkiye Earthquake Update: पश्चिमी एशिया के चार देश तुर्किए (पुराना नाम तुर्की), सीरिया, लेबनान और इजराइल सोमवार सुबह भूकंप से हिल गए. 12 घंटे में भूकंप के 3 बड़े झटके लगे. 2300 से ज्यादा लोगों की मौतें हुईं. सैकड़ों लोग मलबे में दब गए. इस तबाही के बाद तुर्किए की मदद करने के लिए दुनिया के कई देश आगे आए हैं. भारत वहां अपनी रेस्क्यू टीम और राहत सामग्री भेजेगा.

तुर्किए में तबाही, सऊदी अरब का आया बयान

इस्लामिक मुल्क सऊदी अरब ने भी तुर्किए के लोगों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए एकजुटता व्यक्त की है. हालांकि, उसकी ओर से अभी किसी बड़ी मदद का ऐलान नहीं किया गया है. तुर्की में सऊदी अरब के दूतावास ने कहा है कि वह तुर्की के अधिकारियों के साथ मिलकर हालातों पर नजर बनाए हुए है.

सऊदी अरब और तुर्किए के बीच राजनयिक संबंध उतने अच्‍छे नहीं रहे हैं, जितने कि उनके अन्‍य इस्‍लामिक देशों के साथ हैं. इन दोनों के बीच खुद को 'पक्‍का इस्‍लामी मुल्‍क' साबित करने की होड़ रही है. ऐसे में दुनिया की नजरें इस बात पर हैं कि तुर्किए के संकट की घड़ी में सऊदी अरब ने मदद का क्या एलान किया है. 

'दुखद घटनाओं पर है बारीकी से नज़र'

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "वे तुर्कीए और सीरिया में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं." बयान में आगे कहा गया, "सऊदी अरब तुर्कीए और सीरियाई लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों."

सऊदी का अपने लोगों की सुरक्षा पर ध्यान

तुर्कीए में सऊदी अरब के दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप के बाद वे यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि भूकंप में किसी सऊदी नागरिक की तो जान नहीं गई. अंकारा स्थित सऊदी दूतावास ने कहा कि उसे अब तक सऊदी के नागरिकों की मौतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन इस तरह की किसी भी जानकारी के लिए वह तुर्की के अधिकारियों के साथ संपर्क करना जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें: भूकंप से थर्राए तुर्किए में डॉक्टरों के साथ NDRF की टीमें भेजेगा भारत, जानिए कौन-कौन से देश मदद को आए आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget