एक्सप्लोरर

Turkey News: तुर्की में मकबरे के पास मिला प्राचीन मंदिर, देखने वाले रह गए दंग! जानिए क्या है पूरा मामला

Turkey News: आर्कोलॉजिकल खुदाई को तुर्की सरकार की ओर से फंड भी दिया जा रहा है. किले में यह खुदाई वान युजुंकू यिल विश्वविद्यालय के आर्कोलॉजिकल विभाग के प्रोफेसर सबाहत्तिन अर्दोआन के नेतृत्व में की जा रही है.

Turkey Ancient Temple: तुर्की में आर्कोलॉजिकल की एक टीम को किले में खुदाई के दौरान प्राचीन काल का एक मंदिर मिला है. इस मंदिर का संबंध राजा मेनुआ से बताया जा रहा है. जिस प्राचीन किले में यह मंदिर मिला है, वो पूर्वी तुर्की के वान जिले में पड़ता है. हालांकि, राजा मिनुआ से संबंधित यह पहला मंदिर नहीं है, जो आर्कोलॉजिकल टीम को मिला है. इससे पहले भी एक मंदिर मिल चुका है.

जिस प्राचीन किले की खुदाई आर्कोलॉजिकल टीम कर रही हैं, उसका आधुनिक तुर्की में नाम 'कोरजुत' है, जिसे आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व में बनाया गया था. इस किले का निर्माण राजा मिनुआ ने करवाया था. वन संग्रहालय के ओर से किए गए खुदाई के दौरान किले में कई महत्वपूर्ण चीजें मिली हैं. तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की अनुमति के बाद किले में खुदाई का काम शुरू किया गया था, जो अब भी जारी है.

तुर्की सरकार कर रही है फंड
इस आर्कोलॉजिकल खुदाई को तुर्की सरकार की ओर से फंड भी दिया जा रहा है. किले में यह खुदाई वान युजुंकू यिल विश्वविद्यालय के आर्कोलॉजिकल विभाग के प्रोफेसर सबाहत्तिन अर्दोआन के नेतृत्व में की जा रही है. किले के अंदर पाया जाने वाला, यह मंदिर कोरबेलिंग तकनीक से बना है. खास बात यह है कि किले के अंदर मिले इस मंदिर को कोरबेलिंग तकनीक से बनाया गया था, जिसमें मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और धातु की आर्टिफेक्ट भी मिले हैं.

इस मामले में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोआन ने कहा कि टीम ने किले के अवशेषों वाले पूरे इलाके से कई अहम चीजें खोजी हैं, जो इलाके के इतिहास से जुड़ी हैं. अर्दोआन ने बताया कि कुछ समय पहले पहला मंदिर मिला था और अब टीम को राजा मिनुआ का दूसरा मंदिर भी मिल गया है. 

सर्दी के वजह से काम बंद 
हालांकि, सर्दी के वजह से किले में खुदाई का काम बंद कर दिया गया है. फिलहाल सर्दी को देखते हुए उन्होंने स्थल पर खुदाई का काम रोक दिया है.जैसे ही सर्दी कम होगी यानी ठंड के मौसम में नमी रहेगी, तब फिर से खुदाई का काम शुरू किया जाएगा. अर्दोआन ने कहा, खुदाई के दौरान हमें एक और मंदिर मिला, जो हमें लगता है कि राजा मिनुआ ने बनवाया था. हमें मंदिर के पास एक मकबरा भी मिला है. इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्राचीन काल के बर्तन भी मिले हैं. उत्खनन के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है.मिले बर्तन मध्यकाल के हैं.इसके साथ ही किले के बाहर एक कब्रिस्तान भी मिला है, जिसका मिलना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूसी सेना के हाथों में आने वाली है अब नई हाइपरसोनिक मिसाइलें, यूक्रेन को तबाह कर सकते हैं पुतिन !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget