एक्सप्लोरर

Afghanistan: तालिबान का बड़ा एक्शन, IS के टॉप कमांडरों को मार गिराया गया

Qari Fateh Killed: तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने IS-K के कमांडर के मारे जाने की जानकारी दी है. गौरतलब है कि तालिबानी फोर्स IS-K के आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Qari Fateh Abu Usman Al-Kashmiri Killed: तालिबान के खुफिया बल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के दो प्रमुख कमांडरों को मार गिराया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मारे गए आतंकवादियों में से एक कारी फतेह था, जिसे खुफिया प्रमुख और इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत (ISKP) के पूर्व युद्ध मंत्री के रूप में जाना जाता था.

 तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने IS-K के कमांडर के मारे जाने की जानकारी दी है. मुजाहिद ने कहा कि कारी फतेह कथित तौर पर ISKP के लिए मुख्य रणनीतिकार था, और काबुल में रूसी, पाकिस्तानी और चीनी राजनयिक मिशनों सहित कई हमलों की योजना बना रहा था. इससे पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में कारी फतेह संलिप्त रह चुका था. 

मुजाहिद के मुताबिक, ऑपरेशन में कारी फतेह को मार गिराया गया, जबकि उसके साथी को पकड़ लिया गया है. आतंकी संगठन का मारा गया यह कमांडर अपने साथियों के साथ मिलकर कई मस्जिदों और बौद्ध मठ को तबाह कर चुका है. तालिबान ने सीधे तौर पर कहा है कि अगर हमले बंद नहीं हुए तो आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी.

आतंकी ठिकानों को किया जा रहा ख़त्म 

गौरतलब है कि तालिबानी फोर्स IS-K के आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. दरअसल, 2014 से ही IS-K अफगानिस्तान में हो रही आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है. अब तालिबान शासन इसे बड़ा खतरा मान रहा है.

खूंखार आतंकवादी एजाज भी मारा गया 

इसके साथ ही जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने बयान में कश्मीर में जन्मे खूंखार आतंकवादी एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबू उस्मान अल-कश्मीरी के साथ मारे जाने की भी पुष्टि की. अहंगर को  हाल ही में भारत सरकार ने अल-कायदा और अन्य वैश्विक आतंकवादी समूहों के साथ संपर्क रखने और देश में इस्लामिक स्टेट (IS) को फिर से शुरू करने के आरोप में आतंकी घोषित किया था. 

अफगान खुफिया विभाग ने मार्च 2020 में आत्मघाती बम विस्फोट के मास्टरमाइंड के रूप में अहंगर की पहचान की थी. जानकारी के मुताबिक एजाज को भारत के लिए इस्लामिक स्टेट (IS) भर्ती सेल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था और उसने एक ऑनलाइन भारत-केंद्रित ISIS प्रचार पत्रिका शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो 5 विद्रोही समूह जो सेना से भी लड़ गए, सरकारों की नाक में दम कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget