एक्सप्लोरर

Viral Video:टिक टॉक स्टार ने चावल के दाने गिनकर बताई जेफ बेजोस की संपत्ति

टिक टॉक स्टार ने चावल की संख्या को गिनकर बताया है कि एमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति कितनी है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि जितना चावल है उनकी संपत्ति उतनी ही है.

नई दिल्लीः दुनिया में इन दिनों टिक-टॉक पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. हर यूजर्स अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अलग अलग तरह के वीडियो शेयर कर रहे हैं. यूजर्स की कोशिश है कि वह बिल्कुल नए तरीके का वीडियो लेकर लोगों के बीच आएं और छा जाएं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में यांग नाम के टिक टॉक यूजर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स और एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति को लेकर वीडियो बनाया है. यह वीडियो अब बेहद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में यांग चावल के दानों के जरिए दिखाने की कोशिश की है कि जेफ बेजोस के पास कितनी संपत्ति है.

वीडियो में यांग ने क्या दिखाया? चावल के दानों के जरिए संपत्ति दिखाने के लिए यांग ने बेहद रोचक तरीका अपनाया. उन्होंने एक चावल के दाने को एक लाख डॉलर माना, इसके बाद एक मिलियन यानी दस लाख डॉलर दिखाने के लिए दस चावल के अलग किए. इसी तरह एक अरब डॉलर दिखाने के लिए उन्होंने 10 हजार चावल के दाने अलग इकट्टठे किए.

यांग ने अपना वीडियो दो भाग में बनाया. पहला हिस्सा वायरल होने के बाद उन्होंने दूसरे वीडियो में जेफ बेसोज की संपत्ति को वजन में भी दिखाया. जिस वक्त यांग ने वीडियो बनाया उनकी संपत्ति 122 अरब डॉलर थी.

आपको जानकर हैरानी होगी कि चावल के दानों के जरिए बेजोस की पूरी संपत्ति दिखाने के लिए उन्हें 27 किलो चावल लगे. इसके साथ वीडियो में उन्होंने जेफ बेजोस के हाल ही में खरीदे घर की कीमत को भी चावल के दानों जरिए दिखाया.

27 किलो चावल के ढेर के आगे 1171.5 करोड़ रुपये (घर की कीमत) दिखाने के लिए निकाले गए चावल के दाने बेहद कम नजर आए. यांग का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर कई तरह की सामाजिक-राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. लोग जेफ बेजोस की संपत्ति को हैरानी जताने लगे.

यहां देखें यांग का वायरल टिकटॉक वीडियो

@humphreytalksRice. Part 2: Jeff Bezos net worth. ##rice ##billion ##billions ##amazon ##jeffbezos ##money ##personalfinance ##xyzcba ♬ original sound - humphreytalks

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जेफ बेजोस एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस की कुल संपत्ति फिलहाल 140 अरब डॉलर है. दुनिया के सबसे अमीर लोगों में सबसे पहला नाम जेफ बेजोस का है. जबकि दूसरे नंबर पर लूई वीटॉन मालटियर (एलवीएमएच) के मालिक बर्नार्ड ऑरनॉल्ट हैं.

जेफ बेजोस ने खरीदा आलिशान घर बता दें कि हाल ही में जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपये से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है. यह इस क्षेत्र में संपत्ति का नया रिकॉर्ड है.

गर्लफ्रेंड के भाई ने किया मानहानि का मुकदमा जेफ बेजोस कई बार विवादों में भी रह चुके हैं. हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड के भाई ने दुनिया के जेफ बेजोस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. लॉरेन सांचेज के भाई माइकल सांचेज ने जेफ बेजोस पर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और उनके घर पर पड़ोसियों के सामने एफबीआई के छापे की डलवाने का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget