एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति बाइडेन के सामने नई चुनौती, अमेरिका में बढ़ रहा है अमीर-गरीब के बीच का फासला

बड़ी संख्या में गरीब अमेरिकियों के पास खाने और इलाज कराने के लिए पैसा भी नहीं है. अमेरिकी समाज का विभाजन तेज गति से चल रहा है. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गत अक्तूबर के मध्य तक अमेरिका में अरबपतियों की संपत्ति 38 खरब 80 अरब डॉलर से अधिक हो गयी.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने कोरोना वायरस महामारी, देश के लोगों को एकजुट करने और दुनिया से मेल जोल बढ़ाने जैसी चुनौतियों के अलावा और भी कई और बड़ी चुनौतियां हैं. इन चुनौतियों में एक मुख्य चुनौती अमेरिका में बढ़ रहे अमीर-गरीब के बीच के फासले को कम करना है. बेरोजगारी को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट से बाइडेन का परेशान होना लाजमी है.

बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

अमेरिकी श्रम ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 9 जनवरी को समाप्त हुए एक हफ्ते में अमेरिका में पहली बार बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या 9 लाख 65 हजार दर्ज हुई, जो अगस्त 2020 से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची. बेरोजगारी भत्ते के आवेदकों की संख्या कई हफ्तों से 7 लाख से 9 लाख के बीच बनी रही, जो कोविड-19 महामारी के पहले के 2 लाख के आंकड़े से काफी अधिक है. उधर अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गत अक्तूबर के मध्य तक अमेरिका में अरबपतियों की संपत्ति 38 खरब 80 अरब डॉलर से अधिक हो गयी, जिसमें गत मार्च से 9 खरब 31 अरब डॉलर से अधिक इजाफा हुआ है.

महामारी के बीच अधिक तेजी से बढ़ रहा है फासला

महामारी के बीच अमेरिका में अमीर-गरीब का फासला और अधिक तेजी से बढ़ रहा है. अमीरों को मात्रात्मक सहजता के प्रोत्साहन से स्टॉक मार्केट का तेजी से बड़ा लाभ मिला. उनको कोविड-19 की जांच और टीकाकरण में प्राथमिकता भी मिली है.

बड़ी संख्या में अमेरिकियों के पास खाने और इलाज कराने के लिए पैसा भी नहीं

उधर बड़ी संख्या में गरीब अमेरिकियों के पास खाने और इलाज कराने के लिए पैसा भी नहीं है. अमेरिकी समाज का विभाजन तेज गति से चल रहा है. अमेरिकी राजनीतिज्ञ निरंतर समानता और न्याय की चर्चा करते हैं और अपनी व्यवस्था के लाभ का प्रचार करते हैं, लेकिन अमेरिका में बढ़ रहे अमीर-गरीब के फासले से पूंजीवादी व्यवस्था का गहरा अंतर्विरोध जाहिर हुआ है.

कहा जा सकता है कि पैसे की राजनीति से अमेरिकी सरकार अमीरों का प्रतिनिधि बन चुकी है. व्हाइट हाउस में फैसला लेने वाले लोग कई करोड़ गरीब अमेरिकियों की उपेक्षा करते हैं और अधिकाधिक अमेरिकी बेहद गरीबी के चपेट में आ रहे हैं. इस तरह से अमेरिका एक दुष्चक्र में फंस रहा है.

यह भी पढ़ें-

जानिए राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन सबसे पहले किस देश के प्रधानमंत्री को फोन करेंगे?

अमेरिका में अब मास्क पहनना जरूरी, बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालते ही लिए ताबड़तोड़ फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget