एक्सप्लोरर

जानिए राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन सबसे पहले किस देश के प्रधानमंत्री को फोन करेंगे?

जो बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद विवादास्पद कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन के विस्तार पर भी रोक लगाने के आदेश पर दस्तखत किए हैं.कीस्टोन एक्सएल परियोजना को 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अस्वीकार कर दिया था.

वॉशिंगटन: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने वैश्विक सहयोगियों के साथ संबंधों को दुरुस्त करने का वादा किया था. बाइडेन ने कहा था कि हम अपने साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करेंगे और एक बार फिर दुनिया के साथ अपना मेल-जोल बढ़ाएंगे. इसको लेकर उन्होंने अपना पहला कदम उठा दिया है. व्हाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन सबसे पहले किस देश के प्रधानमंत्री को फोन करेंगे.

जस्टिन टड्रो को क्यों फोन करेंगे बाइडेन?

जो बाइडेन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो से फोन पर बात करेंगे. टड्रो ऐसे पहले विदेशी नेता होंगे, जिनसे बाइडेन फोन पर बात करेंगे.. राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जो बाइडन जस्टिन टड्रो को फोन करेंगे. इस दौरान बाइडन कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को लेकर लिए हमारे फैसले और कनाडा के साथ अमेरिका के रिश्तों को मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे."

दरअसल, जो बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद विवादास्पद कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन के विस्तार पर भी रोक लगाने के आदेश पर दस्तखत किए हैं. कीस्टोन एक तेल पाइपलाइन है, जो कच्चे तेल को कनाडा से अमेरिका तक ले जाने की परियोजना है. हालांकि, बाइडेन के इस आदेश के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह इस फैसले से नाखुश हैं.

बाइडेन के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं- टड्रो

टड्रो ने कहा, "मैं प्रदूषण को कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, कोविड-19 से लड़ने, मध्यम वर्ग की नौकरियां पैदा करने और सभी के लिए एक स्थायी आर्थिक सुधार का समर्थन करके बेहतर निर्माण करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं." कीस्टोन एक्सएल परियोजना को 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अस्वीकार कर दिया था. हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में इस फैसले को उलट दिया और पाइपलाइन परियोजना के लिए अनुमति प्रदान कर दी थी.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में अब मास्क पहनना जरूरी, बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालते ही लिए ताबड़तोड़ फैसले

अब Twitter पर 'POTUS' के पते पर मिलेंगे जो बिडेन, जानिए कितने अकाउंट्स को करते हैं फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget