एक्सप्लोरर

Taiwan-China Conflict: हरकतों से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, ताइवान की हवाई सीमा में घुसे 15 चीनी विमान, बढ़ी टेंशन

Taiwan China Conflict: चीन ने एक बार फिर ताइवान की हवाई सीमा के करीब अपने लड़ाकू विमानों को भेजकर जंग की हलचल बढ़ा दी. ताइवान का कहना है कि उसके क्षेत्र में 15 चीनी विमानों ने प्रवेश किया है.

Taiwan-China Conflict: ताइवान और चीन में एक बार फ‍िर तनाव बढ़ने लगा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्‍प‍त‍िवार को दावा किया कि 26 अक्टूबर की सुबह उसकी हवाई सीमा में 15 चीनी विमानों ने प्रवेश किया. इनमें लड़ाकू जेट और ड्रोन भी शामिल थे.  

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान ने आरोप लगाया कि ये सभी विमान चीनी युद्धपोतों के साथ तैयारी के ल‍िए 'गश्त' और 'अभ्यास' कर रहे थे. इससे पहले चीन ने कई बार ताइवान के हवाई क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमानों को भेजा है.

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा है कि बीजिंग की तरफ से लगातार ताइवान में तनाव बढ़ाने का काम किया जा रहा है. इससे क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और खराब हो सकते हैं.

चीन ने सितंबर माह में भी की थी घुसपैठ 

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में भी चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी. तब ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि 17 और 18 सितंबर की सुबह  103 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान जलडमरूमध्य और ताइवान क्षेत्र के आसपास घूमते नजर आए. ऐसे में चीन किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है. 

'चीनी सेना के इस तरह के इस्‍तेमाल से स्‍थ‍ित‍ि चिंताजनक'  

ताइवान का कहना है कि बीजिंग की ओर से लगातार चीनी सेना के इस तरह के इस्‍तेमाल से देश में चिंता के स्‍थ‍ित‍ि बनी हुई है. साथ ही सुरक्षा के ल‍िहाज से भी यह बहुत बड़ा खतरा माना जा रहा है.

बता दें कि ताइवान, जिस पर चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है, उसने पिछले 4 सालों में द्वीप के आसपास चीनी सैन्य गतिविधि की बार-बार शिकायत की है. 

क्या है चीन ताइवान विवाद 

ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है. उसका अपना संविधान है. ताइवान में लोगों की ओर से चुनी सरकार काम कर रही है. वहीं, चीन की कम्युनिस्ट सरकार ताइवान को अपने देश का हिस्सा बताती है.

ये भी पढ़ें : US Shooting: अमेरिका में 22 लोगों की जान लेने वाला खूंखार हत्यारा कौन? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget