एक्सप्लोरर

क्या खाकर स्पेस में 9 महीने तक जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स और बुचविल्मोर, जानें

Nasa Astronauts Return : नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी हो चुकी है. फिलहाल नासा की मेडिकल टीम उनकी स्वास्थ्य जांच कर रही है और तब तक उन्हें किसी से मिलने की अनुमति नहीं है.

NASA Astronauts Returned to Earth : नासा के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अमेरिका के स्थानीय समयानुसार मंगलवार (18 मार्च) को स्पेसएक्स के कैप्सूल के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 9 महीने बिताने के बाद धरती पर सुरक्षित वापसी की है. स्पेसएक्स के ड्रैगनक्राफ्ट कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट के करीब स्पलैशडाउन किया. बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी खराबी आने के बाद नासा के एस्ट्रोनॉट की प्लानिंग के मुताबिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक हफ्ते का उनका प्रवास 9 महीने का हो गया. हालांकि, ISS में 9 महीने बिताने के नासा के सभी अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षित लौट आए.

धरती से 409 किलोमीटर दूर है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी से करीब 254 मील (409 किलोमीटर) दूर है, जिसने पिछले 25 सालों से दुनियाभर के एस्टोनॉट्स की अंतरिक्ष में मेजबानी की है. संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस मुख्य रूप से इस फुटबाल के साइज वाली रिसर्च लैब को मैनेज करते हैं, जो वैज्ञानिक सहयोग का एक प्रमुख हब है.

अंतरिक्ष में अधिक वक्त बिताने से एस्ट्रोनॉट के स्वास्थ्य पर पड़ता है असर

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स के लिए कई महीने बिताना आसान नहीं है. इस दौरान कई शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसमें मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंचना, शरीर के फ्यूइड शिफ्ट के कारण किडनी में पथरी, देखने में समस्याएं, गुरुत्वाकर्षण के कारण शरीर का बैलेंस बनाने में दिक्कत तक का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए नासा ने पूरी तरह से तैयारी कर रखी थी.

अंतरिक्ष में क्या खाते है एस्ट्रोनॉट?

न्यूयॉर्क पोस्ट ने 18 नवंबर, 2024 को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ISS पर पिज्जा, रोस्ट चिकेन और श्रींप कॉकटेल खा रहे थे. बोइंग स्टारलाइनर मिशन से संबंधित एक सूत्र ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि क्रू को इस दौरान सिर्फ पौष्टिक डायट ही दी जाती है.

एक इनसाइडर स्पेसलिस्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि एस्ट्रोनॉट्स नाश्ते में पाउडर दूध, पिज्जा, रोस्ट चिकन, श्रींप कॉकटेल और टूना खाते थे. इस मिशन के दौरान नासा की मेडिकल टीम पर एस्ट्रोनॉट्स की कैलेरिज पर ध्यान दिया था. 9 सितंबर को नासा की ओर से जारी की गई एक तस्वीर में बिल्मोर और विलियम्स को खाने खाते हुए देखा गया.

इसके अलावा स्पेसक्राफ्ट में रखे गए सभी मांस और अंडे को धरती पर ही पकाया जाता है, जिसके बाद उन्हें सिर्फ गर्म करने की जरूरत होती है. वहीं, सूप, स्टीव और कैसेरोल्स को पानी में रिहाइड्रेट किया जाता है.

यह भी पढ़ेंः Sunita Williams Return to Earth: धरती पर लौटने के बाद कैसा है सुनीता विलियम्स का स्वास्थ्य, अब क्या होगा आगे? प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget