एक्सप्लोरर

क्या जल जाएगा सुनीता विलियम्स का स्पेसक्राफ्ट? स्पेस एक्सपर्ट ने बताए तीन खतरे जिससे सभी चिंता में

Sunita Williams Return: पूर्व अमेरिकी सैन्य स्पेस सिस्टम कमांडर रूडी रिडोल्फी ने तीन सिचुएशन तैयार की है, जो यह बताती है कि अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो सकती है.

Sunita Williams Will Stuck In Space: नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अपने साथी बुच विलमोर के साथ अंतरिक्ष में गए हुए 2 महीने से ज्यादा हो चुके हैं. बोइंग स्टारलाइनर के जरिए दोनों ही 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे. सुनीता विलियम्स और उनके साथी को 8 दिनों के भीतर वापस आना था, लेकिन उनके कैप्सूल में थ्रस्टर्स की खराबी के चलते उनकी वापसी का समय तय नहीं हो रहा है, जिसको लेकर अब चिंताएं बढ़ने लगी है. 

इसी बीच पूर्व अमेरिकी सैन्य स्पेस सिस्टम कमांडर रूडी रिडोल्फी ने तीन सिचुएशन तैयार की है, जो यह बताती है कि स्थिति खतरनाक है और अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो सकती है. ऐसा तब होगा जब सुनीता विलियम्स अपने साथी के साथ बोइंग स्टारलाइनर से वापस आने की कोशिश करेंगी. बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पृथ्वी से तो सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया था, लेकिन अंतरिक्ष में जाने के बाद इसमें थ्रस्टर और हीलियम गैस लीक जैसी खराबी सामने आई. अब नासा के सामने यह चेतावनी है कि क्या सुनीता विलियम्स और उनके साथी की वापसी समय को बढ़ाते हुए बोइंग स्टारलाइनर से ही कराई जाए या फिर स्पेस एक्स की मदद से रेस्क्यू मिशन शुरू किया जाए. इसमें रूडी रिडॉल्फी का कहना है कि यदि बोइंग स्टारलाइनर से वापसी सुरक्षित करनी है तो सर्विस मॉड्यूल कैप्सूल को सही कोण पर रखना होगा यदि इसमें जरा भी कोई गलती हुई तो परिणाम भयानक हो सकते हैं.

96 घंटे का ही बचेगा ऑक्सीजन

स्पेस सैन्य कमांडर रिडॉल्फी का कहना है कि वापसी करने के लिए कैप्सूल को ठीक से सही कौन पर रखना होगा यदि ऐसा नहीं होता है तो धरती में प्रवेश करने के समय अंतरिक्ष यात्रियों का कैप्सूल जल भी सकता है और वापस स्पेस में फेंका जा सकता है. रिडॉल्फी ने उनकी वापसी के दौरान होने वाले तीन खतरे बताए, जिसमे से पहले यह है कि यदि कैप्सूल गलत को कोण पर रखा जाएगा तो धरती पर प्रवेश करने के दौरान उनकी कैप्सूल वापस अंतरिक्ष में उछल जाएगी और उसके बाद बोइंग स्टारलाइनर के पास मात्र 96 घंटे का ऑक्सीजन और खराब थ्रस्टर्स मौजूद होंगे. इसके बाद अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ही फंसे रह सकते हैं. 

जल भी सकता है स्पेसक्राफ्ट

दूसरी सिचुएशन यह है कि यदि स्पेसक्राफ्ट जरा भी गलत संरेखण के कारण धरती पर प्रवेश करने का प्रयास करता हैं तो भी परिणाम वही होंगे. अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ही फंसे रह जाएंगे. यानी कि उनका स्पेसक्राफ्ट उछलकर दोबारा अंतरिक्ष में चला जाएगा. उन्होंने तीसरा सिनेरियो बताया जो कि सबसे खतरनाक है, जिसमें स्पेसक्राफ्ट के जल जाने का खतरा है. उन्होंने बताया कि यदि उनकी कैप्सूल वायुमंडल में अधिक कोण पर वापसी करती है तो उनका अंतरिक्षयान ज्यादा घर्षण के चलते जल भी सकता है और अंतरिक्ष यात्री हवा में ही मारे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दुनिया में कौन सी फ्लाइट का किराया है सबसे ज्यादा कम, आप भी कर सकते हैं सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget