एक्सप्लोरर

Global Warming Effects: कनाडा में तेज गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, 49.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान

कनाडा ने अब तक का सबसे गर्म तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहां पर लगातार तीसरे दिन 49.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसकी जानकारी पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने ट्विटर पर दी है.

कनाडा में लगातार तीन दिन से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. इस तपती धूप से परेशान होकर लोग अपने घरों पर रहने को मजबूर हो रहे हैं. दरअसल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लिटन शहर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इस तेज गर्मी के चलते लोगों के बीमार पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है. मौसम सेवा विभाग के मुताबिक कनाडा का वर्तमान में तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम सेवा विभाग ने कहा है कि 'एक घातक गर्मी की लहर देश के पश्चिम और यूएस पैसिफिक नॉर्थवेस्ट को लगातार प्रभावित कर रही है'. दरअसल यूएस पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. इसी वजह से गर्मी के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जिससे बच्चे सुरक्षित रहें और बीमार होने से बच सकें. वहीं स्थानीय लोग अपनी जरूरत के अनुसार ही घर से बाहर निकल रहे हैं.

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का ट्वीट

कनाडा के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने ट्विटर पर लिखा कि 'शाम 4:20 बजे लिटन क्लाइमेट स्टेशन ने 49.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, एक बार फिर से लगातार तीसरे दिन गर्मी ने एक दिन के तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है'.

ठंडे देश में तेज गर्मी ने लोगों को किया हैरान

गौरतलब है कि सबसे ठंडे देशों में से एक जाना जाने वाला कनाडा इन दिनों आग की लपटों जैसी तेज गर्मी से झुलस रहा है. मौसम सेवा विभाग के मुताबिक यहां पर पहले कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी जितनी बीते तीन दिनों में पड़ी है.

इसे भी पढ़ेंः

पूरी तरह वैक्सीन इस्तेमाल कर चुके लोग अभी भी मास्क पहनना जारी रखें, जानिए WHO का अलर्ट

पंजाब कांग्रेस संकट: सिद्धू से मुलाकात की खबरों के बीच प्रियंका गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget