एक्सप्लोरर

पूरी तरह वैक्सीन इस्तेमाल कर चुके लोग अभी भी मास्क पहनना जारी रखें, जानिए WHO का अलर्ट

पूरी तरह कोविड-19 वैक्सीन लगवा चुके लोगों को अभी भी फेस मास्क पहनना जारी रखना चाहिए.WHO ने कहा है कि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएन्ट के मामले दुनिया भर में तेजी से फैल रहे हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आग्रह किया है कि फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के हिफाजती उपायों पर अमल जारी रखना चाहिए क्योंकि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएन्ट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है. संगठन की असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल डॉक्टर मारिनागेला सिमो ने मुख्यालय की प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "लोग सिर्फ वैक्सीन की दो डोज के इस्तेमाल से सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते. उनको अभी भी खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत होगी."

वैक्सीन लगवाने वाले भी मास्क का इस्तेमाल जारी रखें- WHO

उन्होंने बताया कि सिर्फ वैक्सीन कम्यूनिटी प्रसार को नहीं रोक पाएगी. लोगों को फेस मास्क का इस्तेमाल घर से बाहर या चहारदीवारी में जारी रखने की जरूरत है, हाथों की साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और भीड़भाड़ से परहेज करना होगा. ये हिफाजती उपाय अभी भी अहमियत रखते हैं, यहां तक अगर आपका पूरी तरह टीकाकरण भी हो चुका हो, तब भी. वैश्विक स्वास्थ्य संगठन का ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका समेत दुनिया के कुछ देशों ने मास्क की पाबंदी खत्म कर दी है और महामारी से जुड़ी सख्तियों में ढील दी जा रही हैं क्योंकि कोविड-19 वैक्सीन से नए संक्रमण और मौत की संख्या में गिरावट आई है.

विशेषज्ञों ने कहा सिर्फ वैक्सीन से कम्यूनिटी प्रसार नहीं रुकेगा

विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से फैलनेवाला वेरिएन्ट डेल्टा कई ऐसे देशों में फैल सकता है जहां टीकाकरण की दर बहुत कम है. विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर ब्रूस आइलेवर्ड ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा "आप कुछ उपायों में कटौती कर सकते हैं और अलग-अलग देशों की अलग-अलग सिफारिशें इस सिलसिले में हैं. लेकिन सावधानी की अभी भी जरूरत है क्योंकि हम देख रहे हैं कि नए वेरिएन्ट्स उजागर हो रहे हैं." अधिकारियों का कहना है कि पहली बार भारत में पाया गया वेरिएन्ट अब कम से कम 92 देशों में सबसे तेज कोरोना वायरस का स्ट्रेन बन गया है.

उन्होंने बताया कि ऐसी खबर है कि डेल्टा वेरिएन्ट गंभीर लक्षणों का कारण भी बनता है, लेकिन उन नतीजों की पुष्टि के लिए अभी और रिसर्च करने की जरूरत है. अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उसे 'गंभीर चिंता' बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से जुड़ी मौत 'खतरनाक' डेल्टा वेरिएन्ट के फैलाव की वजह से बढ़ेगी. उन्होंने अमेरिकी लोगों को चेताया कि टीकाकरण नहीं करानेवालों को इसका ज्यादा खतरा है.

Weight Loss Tips: सबसे असरदार वेट लॉस ड्रिंक, सप्ताह में 1 बार पीएं, गायब हो जाएगी चर्बी

Parenting Tips: ओट्स से बनाएं 3 टेस्टी ब्रेकफास्ट, बच्चा रहेगा हेल्दी एंड हैप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget