एक्सप्लोरर

New York: स्टेटन आइलैंड फेरी शिप के इंजन में लगी भीषण आग, 900 यात्रियों को बाहर निकाला गया

New York News: कुछ लोग लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूद गए थे. यूएस कोस्ट गार्ड ने उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Staten Island Ferry Fire: न्यूयॉर्क के स्टेटन आइलैंड फेरी जहाज के इंजन में भीषण आग लग गई. पोत में ये आग गुरुवार (22 दिसंबर) को लगी थी. आग बुझाने में न्यूयॉर्क की फायर बिग्रेड की टीमें लगी हुई हैं. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. अभी सभी का ध्यान जहाज में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर लगा हुआ है. जहाज से अब तक लगभग 900 यात्रियों को निकाल लिया गया है.

न्यूयॉर्क शहर के अग्निशमन विभाग के हवाले से डब्ल्यूएनबीसी-टीवी ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे जहाज के इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी. उप सहायक अग्निशमन प्रमुख फ्रैंक लीब ने पत्रकारों को बताया कि घटना के वक्त जहाज पर अतिरिक्त 16 चालक दल के सदस्यों के साथ लगभग 868 लोग मौजूद थे.

जहाज पर कुल 868 यात्री सवार थे

डब्ल्यूएनबीसी-टीवी ने बताया कि निकासी में एक घंटे से भी कम समय लगा. यूएस कोस्ट गार्ड भी मदद में लगा हुआ था. कुछ लोग लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूद गए थे, उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यूएस कोस्ट गार्ड ने शुरू में कहा था कि जहाज पर आग लगने के समय 688 यात्री सवार थे. हालांकि FDNY के अधिकारियों ने कहा कि जहाज पर 868 यात्री सवार थे. साथ ही अतिरिक्त 16 चालक दल के सदस्य भी थे.

घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया

न्यूयॉर्क फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनमें से तीन को स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि घायलों में एक दमा का रोगी था और चालक दल के सदस्य थे, जिनके फेफड़ों में धुंआ भर गया था. अधिकारियों ने कहा कि आग इंजन से लगी थी. अब आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन फायर बिग्रेड के जवान 24 घंटे बाद ही जहाज में प्रवेश करेंगे. जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि आग पूरी तरह से बुझ चुकी है या नहीं. 

ये भी पढ़ें-North Korea Fired Ballistic Missiles: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर पूर्वी तट से समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget