एक्सप्लोरर

Stampede In Nigeria: नाइजीरिया में चर्च के कार्यक्रम में मची भगदड़, बच्चों समेत 31 लोगों की मौत

Stampede At Church Event in Nigeria: यह हादसा शनिवार तड़के हुआ जब चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एक गेट तोड़ दिया जिससे भगदड़ मच गई.

Stampede At Church Event in Nigeria: नाइजीरिया के एक शहर में दुखद हादसा हुआ है. दक्षिणपूर्वी नाइजीरियाई शहर (Nigerian City) पोर्ट हरकोर्ट (Port Harcourt) में शनिवार को एक चर्च कार्यक्रम (Church Event) में भगदड़ (Stampede) मचने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. सीएनएन ने पुलिस (Police) और सुरक्षा अधिकारियों (Security Officials) के हवाले से जानकारी दी. यह हादसा शनिवार तड़के हुआ जब चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एक गेट तोड़ दिया जिससे भगदड़ मच गई. नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर (Nigeria’s Civil Defense Corps) के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के अनुसार,  दुखद घटना एक स्थानीय पोलो क्लब (Polo Club) में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च (Kings Assembly Church) ने उपहार दान अभियान (Gift Donation Drive) का आयोजन किया था.

हताहतों में ज्यादातर बच्चे
ओलुफेमी अयोडेल ने कहा, 'उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई. उन्होंने कहा, "हताहतों में ज्यादातर बच्चे थे." सीएनएन ने राज्य पुलिस की प्रवक्ता (State Police Spokesperson) ग्रेस वोयेंगिकुरो इरिंगे-कोको के हवाले से बताया कि जब भगदड़ मची तब अभियान शुरू भी नहीं हुआ था.

भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया
वोयेंगिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा कि भीड़ (Crowd) ने जबरन कार्यक्रम स्थल (venue) में प्रवेश किया, इस तथ्य के बावजूद कि गेट बंद था, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई. वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा, "31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: रूस का बड़ा दावा- इस पूर्वी यूक्रेनी शहर पर कर लिया है कब्जा

Russia Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया जीत का दावा, कहा- हमने मिथक को तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget