एक्सप्लोरर

जानिए क्या है 'नेशनल तौहीद जमात' जिसपर श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट करने का शक है

करीब 10 दिन पहले ही विदेशी खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका को इस बावत चेतावनी दे दी थी कि नेशनल तौहीद जमात श्रीलंका में हमला करने वाला है. अब जब हमला हो गया है तो आशंका जताई जा रही है कि यह इसी संगठन का काम है.आइए जानते हैं क्या है नैशनल तौहीद जमात ?

नई दिल्ली: श्रीलंका में रविवार ईस्टर पर्व के मौके पर हुए हुए सीरियल बम धमाकों में 3 भारतीयों समेत 290 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 500 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन विदेशी मीडिया में नैशनल तौहीद जमात का नाम लिया जा रहा है, जो कि एक इस्लामिक चरमपंथी संगठन है.

कौन है नैशनल तौहीद जमात

नैशनल तौहीद जमात श्रीलंका का एक कट्टरपंथी मुस्लिमों का संगठन है. जो पिछले ही साल तब सुर्खियों में छाया था, जब उसने भगवान बौद्ध की कुछ मूर्तियां तोड़ी थीं. जहां तक इस संगठन की शुरुआत की बात है तो यह साल 2014 में दुनिया के सामने आया जब इस संगठन के सेक्रेटरी अब्दुल रैजिक ने बौद्ध धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए. उनके बयानों की वजह से ही उन्हें 2016 में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

तौहीद जमात पर अभी तक नहीं लगाया गया प्रतिबंध 

इसके बाद इस संगठन पर बैन लगाने की मांग भी की गई. इस संगठन पर बैन लगवाने के लिए 2014 में पीस लविंग मुस्लिम्स इन श्रीलंका यानी PLMMSL ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार, श्रीलंका के राष्ट्रपति और अन्य कई राजनयिकों को पत्र तक लिखा. हालांकि इस पर अभी तक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक यह संगठन वहाबी विचारधारा को मानते हैं. बताया जाता है कि वहाब अल्लाह का प्रार्यवाची शब्द है.

कुछ दिन पहले श्रीलंका में जारी हुआ था आत्मघाती हमले का अलर्ट

बताया जाता है कि इस संगठन का एक ग्रुप भारत के तमिलनाडु में भी सक्रिय है. न्यूज एजेंसी फ्रांस प्रेस के मुताबिक कल हुए हमले से 10 दिन पहले यानि 11 अप्रैल को ही श्रीलंका के पुलिस चीफ ने पूरे देश में आत्मघाती हमले का अलर्ट जारी किया था. अलर्ट में विदेशी खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया था कि इस्लामिक चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात बड़े चर्चों के साथ-साथ भारतीय उच्चायोग पर भी सुसाइड अटैक करने की तैयारी कर रहा है. हैरानी की बात है कि इतनी सटीक जानकारी होने के बाद भी हमलावर अपने मकसद में कामयाब हो गया है. इसको लेकर श्रीलंका में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. श्रीलंका की सरकार ने पुलिस प्रमुख पर हमले के अलर्ट से जुड़ी जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है.

  • Tags

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget