एक्सप्लोरर

विशेष: पाकिस्तान को PoK छिनने का डर, आख़िर क्यों आका चीन के इशारे पर चलता है पाक

खुद को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का प्रधानमंत्री कहने वाले हैदर साहब इमरान खान से भारत पर हमला करने की अपील कर रहे हैं. जनाब को लगता है कि पाकिस्तान की फौज को हिंदुस्तान पर हमला करके जवाब देना चाहिए.

नई दिल्ली: असुरक्षा और बौखलाहट किसे कहते हैं इसे बताने वाला एक बयान PoK के प्रधानमंत्री राजा फारुख हैदर ने दिया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे राजा फारुख हैदर हिंदुस्तान को ललकार रहे हैं, इमरान खान से कह रहे हैं कि जाओ और भारत को सबक सिखाओ. डर के मारे जुबान से ये बातें सिर्फ इसलिए निकल रही हैं क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने गिलगित और बालटिस्तान के मौसम का हाल जो बताना शुरू कर दिया है. किसी भी हिंदुस्तानी को इस बात में रत्ती भर का भी शक नहीं कि पाकिस्तान के कब्जे वाला ये गिलगित और बालटिस्तान अखंड भारत का हिस्सा है. हिंदुस्तान का वो मुकुट जिस पर पाकिस्तान ने धोखे से कब्जा किया था लेकिन पाकिस्तान की हिम्मत देखिए हमने अपने ही घर का नाम लेना शुरू किया तो भारत को ही धमकी देने पर उतर आया है. इमरान खान की कठपुतली बनकर पीओके के पीएम की कुर्सी पर बैठने वाले राजा फारुख हैदर कहते हैं कि बयान से बात नहीं होगी, फौज को हुक्म दें, फौज हुक्म का इंतजार कर रही है,आगे बढ़े.

खुद को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का प्रधानमंत्री कहने वाले हैदर साहब इमरान खान से भारत पर हमला करने की अपील कर रहे हैं. जनाब को लगता है कि पाकिस्तान की फौज को हिंदुस्तान पर हमला करके जवाब देना चाहिए. फारुख ने आगे कहा, 'वो आपकी बेटी हैं इमरान खान साहब, आपके भाई हैं, आपकी माएं हैं, आगे बढ़े ना, वो बात करता है ना मौसम का हाल इंशाअल्लाह हम उसको दिल्ली का हाल बताएंगे'.

इनकी बातें सुनकर गुस्सा नहीं आता, हंसी आती है, आतंक की खेती करने वाले ये लोग दिल्ली के मौसम का हाल बताने का दावा करते हैं. ना तो पाकिस्तान का इतना बड़ा जिगर है और ना ही इतनी ताकत कि वो भारत से लोहा ले सके. धोखे से हमारी ही जमीन पर कब्जा करने वाले लोग हमसे हमारा जम्मू कश्मीर हड़पना चाहते हैं. उन्हें पता है कि वो ताकत के दम पर ऐसा नहीं कर सकते इसीलिए तो सालों से आतंक के रास्ते देश में जहर फैलाने की साजिश में जुटे हैं और अब जब मोदी सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के संकेत देने शुरू किए तो पूरे पाकिस्तान में मानो प्रलय आ गया. 5 मई को भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर के साथ-साथ गिलगित बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद के मौसम का हाल बताया जाने लगा.

विशेष: पाकिस्तान को PoK छिनने का डर, आख़िर क्यों आका चीन के इशारे पर चलता है पाक

इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया. भारत को जवाब देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे, कभी यूएन की दुहाई दी गई तो कभी लद्दाख का गलत मौसम बताकर पाकिस्तान ने दुनिया के सामने अपना ही मजाक उड़वा लिया. और अब राजा फारुख हैदर भारत पर हमले वाली बांसुरी बजाने के लिए आए हैं. पीओके के प्रधानमंत्री राजा फारुख हैदर इस तरह की अपील से अपना दिल बहला रहे हैं. जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं या फिर पाकिस्तान की फौज के इशारे पर नाच रहे हैं ये तो वो ही जाने क्योंकि जिनसे वो आगे बढ़कर भारत पर हमला करने की अपील कर रहे हैं वो इमरान खान खुद पिछले साल ये कबूल कर चुके हैं कि अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान भारत से हार जाएगा.

दरअसल ये बयान उस डर का नतीजा है जो इमरान खान से लेकर फारुख हैदर तक को दिन रात सता रहा है। ये डर है पीओके के हाथ से निकल जाने का, ये डर है गिलगित बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद पर तिरंगा लहराने का. दरअसल गिलगिट और बालटिस्तान सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी इलाके पर पाकिस्तान के कब्जे की वजह से चीन को फायदा मिलता है.

विशेष: पाकिस्तान को PoK छिनने का डर, आख़िर क्यों आका चीन के इशारे पर चलता है पाक

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिलगिट बालटिस्तान का हिस्सा इतना बड़ा है जितना भारत का हिमालच प्रदेश। गिलगिट बालटिस्तान में सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता नहीं बल्कि प्राकृतिक संपदा का भी अपार भंडार मौजूद है। सोना, प्लेटिनम और कोबाल्ट के साथ-साथ तोपाज जैसे बेशकीमती पत्थर मौजूद हैं. चाइनीज कंपनियां लगातार गिलगित बालटिस्तान में इन संपदाओं का खनन कर रही हैं। गिलगित बालटिस्तान में 1480 सोने की खदान हैं, 1480 में से 123 सोने की खदान बेहद उत्तम गुणवत्ता वाले सोने की हैं. गिलगित बालटिस्तान सोना ही नहीं उगलता बल्कि पाकिस्तान की प्यास भी बुझाता है. गिलगित बालटिस्तान के ग्लेशियर पाकिस्तान की 75 फीसदी वाटर सप्लाई का जरिया बनते हैं यानि गिलगित बालटिस्तान हाथ से निकला तो पहले से ही भुखमरी की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान दाने दाने को मोहताज हो जाएगा और इसीलिए पाकिस्तान हैदर जैसे लोगों को गीदड़ भभकी देने के लिए आगे कर देता है जबकि वो खुद भी जानता है कि जिस दिन सीधी टक्कर की नौबत आई पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं पाएगा और इतिहास इस बात का गवाह है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- 'अमेरिका की घटिया चाल'
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- US की घटिया चाल
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
ट्रंप को मार डालो...', खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, अमेरिका के खिलाफ लगाए नारे
'ट्रंप को मार डालो', खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, US के खिलाफ लगाए नारे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget