एक्सप्लोरर

Plane Crash: 24 घंटे में 3 बड़े विमान हादसे, कहीं प्लेन में लगी आग तो कहीं रनवे पर फिसलने से 179 की मौत

Plane Crash: बैंकॉक से लौट रहे जेजू एयर का विमान मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई. इस विमान में दो यात्री थाईलैंड के तो बाकी दक्षिण कोरिया के थे.

Plane Crash: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई. बचाव कर्मी दो लोगों को हादसे वाली जगह से जिंदा निकाला. दुनिया में पिछले 24 घंटों के दौरान प्लेन से जुड़ी तीन घटनाएं सामने आई है, जिसमें फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

दक्षिण कोरिया प्लेन हादसा

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह 9:07 बजे हुई जब जेजू एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया. बैंकॉक से लौट रहे इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 181 लोग सवार थे. इस विमान में दो यात्री थाईलैंड के तो बाकी दक्षिण कोरिया के थे. अधिकारियों का संदेह है कि लैंडिंग गियर में खराबी शायद एक पक्षी के टकराने की वजह से हुई है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसे लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने उच्च अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक भी बुलाई थी.

कनाडा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले शनिवार देर रात को हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. PAL एयरलाइंस की फ्लाइट AC2259 शनिवार रात क्रैश होने से बाल-बाल बची. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक विमान में आई तकनीबी खराबी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट में आग लग गई. लैंडिग में थोड़ी सी भी देरी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी.

नॉर्वे में रनवे पर फिसला विमान

नॉर्वे के ओस्लो टॉर्प सैंडफियोर्ड एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात को केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस  (KLM Royal Dutch Airlines) का विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान फिसल गया. ओस्लो एयरपोर्ट से एम्स्टर्डम की ओर जा रहा बोइंग 737-800 विमान के हाइड्रोजन सिस्टम में खराबी आ गई थी. इसके बाद विमान को ओस्लो से 110 किमी दक्षिण सैंडफियोर्ड एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया. सुरक्षित लैंडिंग के बावजूद विमान रनवे से फिसल गया और पास के घास वाले क्षेत्र में जाकर रुका. इस विमान में कुल 182 लोग सवार थे.

ये भी पढ़ें : बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता... न्यू ईयर सेलेब्रेट करने का है प्लान, तो जान लें ये जरूरी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget