एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया में शादी को लेकर बढ़ी जागरूकता, फर्टिलिटी रेट में सुधार, रिपोर्ट में क्या क्या आया सामने

South Korea: दक्षिण कोरिया में शादी और मैटरनिटी को लेकर दृष्टिकोण में सुधार देखा जा रहा है. एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में 52.5% लोगों ने शादी को जरूरी माना जो पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले बढ़ी है.

South Korea Population Crisis: दक्षिण कोरिया में शादी को अनिवार्य मानने वालों का अनुपात पिछले साल बढ़ा है. एक सरकारी रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि 2024 में 13 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के 52.5 प्रतिशत दक्षिण कोरियाई लोगों ने शादी को एक जरूरत के रूप में देखा. ये आंकड़ा पिछले दो सालों में 2.5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी को दर्शाता है, जबकि 2010 के बाद से ये आंकड़ा लगातार गिरावट पर था सिवाय 2020 में एक संक्षिप्त उछाल के.

इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी उल्लेख किया गया कि 68.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि शादी के बाद बच्चों का होना जरूरी है. ये आंकड़ा पिछले दो वर्षों में 3.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी को दर्शाता है. ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब दक्षिण कोरिया को जनसंख्या में कमी के संकट का सामना करना पड़ रहा है और इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई उपायों की योजना बनाई है.

2023 में 222,422 जोड़ों ने की शादी, 14.9% की बढ़ोतरी

पिछले साल 222,422 जोड़ों ने शादी की जो पिछले साल की तुलना में 14.9 प्रतिशत ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक ये 1981 में आंकड़े इकट्ठे करना शुरू करने के बाद से सबसे तेज वार्षिक बढ़ोतरी है. इसके साथ ही 2024 में नवजात बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई. कुल फर्टिलिटी रेट जो एक महिला के जीवनकाल में होने वाले औसत बच्चों की संख्या को दर्शाती है उसमें भी सुधार हुआ और ये 0.75 हो गई जो पिछले साल 0.72 थी.

दक्षिण कोरिया की फर्टिलिटी रेट सबसे कम 

सांख्यिकी कोरिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में कुल 238,300 बच्चों ने जन्म लिया जो 2023 में 230,000 के रिकॉर्ड निचले स्तर से 3.6 प्रतिशत ज्यादा है. हालांकि दक्षिण कोरिया की फर्टिलिटी रेट अभी भी दुनिया में सबसे कम है और ये आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के सदस्य देशों के औसत का लगभग आधा है. 2018 से ये देश ओईसीडी का एकमात्र सदस्य है जिसकी दर 1 से कम है. हालांकि 2030 तक सरकार का लक्ष्य इसे 1 तक बढ़ाना है जो बिना प्रवास के स्थिर जनसंख्या बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget