एक्सप्लोरर

Twitter टेकओवर के बाद इस भारतीय की मदद ले रहे हैं एनल मस्क, जानिए कौन है श्रीराम कृष्णन

श्रीराम कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट से की थी. जहां वो Windows Azure डिविजन से जुड़े थे. आज वह a16z फर्म में एक बड़े इनवेस्टर हैं.

Who is Sriram Krishnan: एलन मस्क ने जब से ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है तब से आए दिन ट्विटर में कुछ न कुछ बदलाव हो रहा है. एलन मस्क ने एक भारतीय (पराग अग्रवाल) को हटाकर फिर से एक भारतीय (श्रीराम कृष्णन) पर भरोसा जताया है. उन्होंने श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) को कई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. बता दें कि एलन मस्क ने कमान संभालते ही ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO) पद से पराग अग्रवाल को हटा दिया था.

पिछले साल जुलाई में द न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित श्रीराम और उनकी वाइफ की प्रोफ़ाइल के अनुसार, इंडियन-अमेरिकन इंजीनियर श्रीराम कृष्णन चेन्नई के रहने वाले हैं. कृष्णन और उनकी पत्नी आरती राममूर्ति दोनों का जन्म चेन्नई में हुआ. रिपोर्ट में राममूर्ति के हवाले से कहा गया था कि दंपति साल 2003 में कॉलेज में मिले थे, जब वे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. उनकी एक 2 साल की बेटी है.

सॉफ्टवेयर बॉय हैं कृष्णन
NYT प्रोफ़ाइल के अनुसार, कृष्णन ने ट्विटर के अलावा Yahoo!, Facebook और Snap में काम किया. श्रीराम कृष्णन ने फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है. ट्विटर के साथ भी वो पहले काम कर चुके हैं. साल 2021 में वह एंड्रीसन होरोविट्ज़ में शामिल हो गए, जो क्लबहाउस में एक प्रमुख इनवेस्टर है. एक सामाजिक ऑडियो ऐप जो 2020 में जारी किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2017 में वह ट्विटर के कोर कंस्यूमर प्रोडक्ट टीम को लीड करते थे. खासतौर श्रीराम यूजर इंटरफेस, सर्च और ऑडियंस ग्रोथ को हैंडल कर रहे थे. फेसबुक में मोबाइल विज्ञापन का क्रेडिट भी श्रीराम कृष्णन को ही जाता है. 

श्रीराम का मस्क कनेक्शन
द न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णन रविवार (30 अक्टूबर) को ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में थे, जबकि मस्क खुद न्यूयॉर्क गए थे. 31 अक्टूबर को कृष्णन ने ट्विटर पर ऑफिस की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वह अस्थायी रूप से मस्क की मदद कर रहे थे. दरअसल, एलन मस्क फरवरी 2021 में क्लब हाउस, द गुड टाइम्स शो पर कृष्णन और राममूर्ति के प्रभावशाली शो में दिखाई दिए. वे इससे पहले कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में स्पेसएक्स मुख्यालय की यात्रा के दौरान उनसे मिले थे. 

एलन मस्क को क्यों पड़ी श्रीराम की जरूरत?
श्रीराम कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट से की थी. जहां वो Windows Azure डिविजन से जुड़े थे. आज वह a16z फर्म में एक बड़े इनवेस्टर हैं. इसके अलावा श्रीराम कृष्णन का क्रिप्टोकरेंसी में भी काफी इंटरेस्ट है. इसलिए क्रिप्टो करेंसी स्टारअप में भी उनकी नज़र बनी रहती हैं. रिसेंटली अपने एक ट्वीट में श्री राम कृष्णन ने ये भी कहा था कि ट्विटर को चलाने के लिए एलन मस्क सबसे परफेक्ट इंसान हैं. 

ट्विटर में बड़े बदलाव कर सकते हैं श्रीराम कृष्णन!
श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) ट्विटर में बड़े बदलाव कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर में कई सारे बदलाव करने वाले हैं और इन बदलाव में श्रीराम कृष्णन उनके साथी होंगे. ट्विटर (Twitter) के साथ मोनेटाइजेशन को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा रहा है, जिसे श्रीराम कृष्णन की मदद से फिक्स करने की बात कहीं जा रही है. रीसेंट रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि ट्विटर अब ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स से चार्ज करेगा, तो हो सकता है कि आगे आने वाले समय में ट्विटर में कई बदलाव हो.

ये भी पढ़ें-

गुजरात में अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी ने पूछा ही नहीं कौन होगा सीएम, AAP को जनता दे सुझाव

Gujarat Elections: गुजरात चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget